Aaj Sone ka Bhav: फेस्टिव सीजन में सर्राफा बाजार में जोरदार हलचल दर्ज किया जा रहा है. बुलियन मार्केट में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिल रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रहा है. दिवाली से पहले सोने में चमक देखने को मिल रही है. 10 ग्राम का भाव 17 अक्टूबर को 220 रुपए तक उछल गई है. वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. जबकि चांदी के रेट गिर गए हैं.
राजधानी नई दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,175 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,826 रुपए प्रति ग्राम है. वायदा बाजार में भी सोने का भाव चढ़ गया है. इसी तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है, क्योंकि ट्रेजरी मार्केट में रौनक लौट आई है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट (Gold Rate in New Delhi)
देश की राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव बढ़ गया है. 22 कैरेट सोने की कीमत गुरुवार को 10 ग्राम का भाव 200 रुपए चढ़कर 71750 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 2000 रुपए तेजी के साथ 717500 रुपए पर पहुंच गया है.
राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव भी 220 रुपए की तेजी के साथ 78260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 2200 रुपए की उछाल के साथ 782600 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोना भी 170 रुपए की तेजी के साथ 58710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 100 ग्राम का भाव भी 587100 रुपए पर पहुंच गया है.

सर्राफा बाजार में सोने का भाव
लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,175 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,826 प्रति ग्राम है.
जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,175 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,826 प्रति ग्राम है.
मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,160 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,811 प्रति ग्राम है.
बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,160 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,811 प्रति ग्राम है.
चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,160 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,811 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना
घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हलचल है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतें स्थिर हैं. MCX पर सोने का भाव करीब 80 रुपए उछलकर 76749 रुपए 10 ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का दिसंबर वायदा भी करीब 466 रुपए सस्ता हो गया है, जोकि 91717 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही.
विदेशी बाजार में भी सोना टूटा
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. बॉन्ड यील्ड के मजबूत होने की वजह से सोने पर दबाव देकने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ 2700 डॉलर प्रति ऑन्स के करीब कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत भी 31.76 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही.
More From GoodReturns

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा



Click it and Unblock the Notifications