नई दिल्ली, मई 16। आमतौर पर बैंकों की बात आती है, तो लोग एफडी करा के फायदा लेने की सोचते हैं। लेकिन अगर सीधे उसमें निवेश किया जाए तो कितना फायदा हो सकता है? अगर यह जानना हो तो शेयर बाजार के जानकारों की राय एसबीआई के बारे में जानी जा सकती है। अगर देश से सरकारी और सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक की बात की जाए तो जानकारों का मानना है कि इसमें निवेश काफी फायदे मंद हो सकता है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या करना चाहते हैं, तो वित्तीय बाजार के जानकारों की एसबीआई के बारे में राय यहां पर जानकर फायदा उठा सकते हैं।
पहले जानिए आज किस रेट पर कारोबार कर रहा है एसबीआई का शेयर
स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) का शेयर आज सुबह एनएसई और बीएसई पर करीब 460 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज एसबीआई के शेयर में करीब 13 रुपये (3 फीसदी) की तेजी है। इसके अलावा एसबीआई के शेयर में भारी खरीदारी भी देखी जा रही है।
जानिए कैसे रहे हैं एसबीआई के वित्तीय परिणाम
एसबीआई ने बीते शुक्रवार को चाथी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। एसबीआई का मुनाफा सालाना आधार पर 41 फीसदी और एनआईआई 15.3 फीसदी की दर से बढ़ा है। इसके अलावा असेट क्वलिटी भी अच्छी हुई है। एसबीआई के अच्छे वित्तीय नतीजों के बाद शेयर बाजार के जानकारों ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और बहुत ही अच्छा टार्गेट बताया है। आइये जानते हैं कितना फायदा करा सकता है एसबीआई का शेयर।
जानिए शेयर बाजार के जानकारों की एसबीआई के शेयर पर राय
यहां पर कई ब्रोकरेज हाउस की एसबीआई के शेयर के प्राइस टार्गेट के बारे में जारी रिपोर्ट शेयर की जा रही है। इन तमाम रिसर्च रिपोर्ट में एक बात समान है कि सभी ने 1 साल में एसबीआई के शेयर का प्राइस टार्गेट 600 रुपये से ज्यादा का ही बताया है।
- ब्रोकरेज हाउस मैक्वायरी ने 1 साल के लिए इस शेयर का टारगेट 665 रुपये का बताया है। अगर आज का रेट देखा जाए तो 1 साल में करीब 50 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
- ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने एसबीआई का 1 साल का प्राइस टार्गेट 600 रुपये का बताया है। इस प्रकार 1 साल में करीब 40 फीसदी का रिटर्न आसानी से पाया जा सकता है।
- ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने एसबीआई का 1 साल का प्राइस टार्गेट 605 रुपये का बताया है।
- ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने भी एसबीआई का 1 साल का प्राइस टार्गेट 660 रुपये का बताया है। इस प्रकार 1 साल में यह शेयर करीब 50 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।
- नोमुरा ने एसबीआई के लिए 1 साल का प्राइस टार्गेट 615 रुपये का तय किया है।
- जेफरीज ने भी एसबीआई में खरीद की सलाह देते हुए इसका 1 साल का प्राइस टार्गेट 620 रुपये का तय किया है।
- जेपी मॉर्गन एसबीआई का 1 साल का प्राइस टार्गेट 650 रुपये का बताया है।
जानिए कुछ अन्य बैंकों का प्राइस टार्गेट
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों के लिए प्राइस टार्गेट तय किया है। आइये जानते हैं कि यह प्राइस टार्गेट क्या हैं।
आईसीआईसीआई बैंक
मैक्वायरी ने आईसीआईसीआई बैंक पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है। शेयर का टारगेट प्राइस 1,000 रुपये तय किया है। आज आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 684 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
एचडीएफसी बैंक का 1 साल का प्राइस टार्गेट
मैक्वायरी ने एचडीएफसी बैंक पर भी आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है। इसके साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 2005 का तय किया है। इस वक्त एचडीएफसी बैंक 1300 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में करीब 40 फीसदी मुनाफा कमाने का चांस मिल सकता है।
एक्सिस बैंक का 1 साल का प्राइस टार्गेट
मैक्वायरी ने एक्सिस बैंक पर अपनी न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है। इसके साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 790 रुपये का बताया है। वहीं यह शेयर आज 640 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में 1 साल के दौरान इस शेयर से करीब 20 फीसदी की कमाई की उम्मीद लगाई जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications