नई दिल्ली, जून 9। एलआईसी का शेयर तगड़ा नुकसान करा रहा है। अभी इस शेयर को लिस्ट हुए 1 माह भी नहीं हुआ है, लेकिन ज्यादातर निवेशकों को 18 फीसदी से लेकर 24 फीसदी तक का घाटा हो चुका है। वहीं अगर आज की बात की जाए तो शेयर बाजार में तेजी रही, लेकिन एलआईसी के शेयर ने आज भी तगड़ा नुकसान कराया है। आज यह शेयर 16 रुपये से ज्यादा (2 फीसदी से ज्यादा) की गिरावट के साथ करीब 722 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब एलआईसी का शेयर लगातार नुकसान ही करा हरा है, तो कौन खरीद रहा है। आइये जानते हैं इस बात को।
लेकिन पहले जानिए किस कैटेगरी के निवेशक को एलआईसी का शेयर कितना नुकसान करा रहा
- 949 रुपये पर जिनको शेयर अलाट हुआ था, उनको आज की तरीख में 227 रुपये का प्रति शेयर घाटा हो रहा है।
- 904 रुपये पर जिनको शेयर अलाट हुआ था, उनको आज की तरीख में 182 रुपये का प्रति शेयर घाटा हो रहा है। इस रेट पर खुदरा निवेशक और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर अलाट हुए थे।
- 889 रुपये पर जिनको शेयर अलाट हुआ था, उनको आज की तरीख में 167 रुपये का प्रति शेयर घाटा हो रहा है। इस रेट पर एलआईसी के पॉलिसीधारकों को शेयर अलाट हुए थे।
अब जानिए रोज कितने शेयरों की ट्रेडिंग हो रही
एलआईसी का शेयर करीब 1 माह पहले यानी 17 मई 2022 को लिस्ट हुआ था। अगर रोज का औसतन ट्रेडिंग वॉल्यूम देखा जाए तो यह आंकड़ों के हिसाब से 77 लाख शेयरों का है। यानी इतने शेयर रोज बेचे जा रहे हैं। यह औसत है, क्योंकि लिस्टिंग वाले दिन और उसके कुछ दिन बाद तक रोज करोड़ों शेयरों में कारोबार हो रहा था।
अब जानिए कौन खरीद रहा है एलआईसी के शेयर
एलआईसी ने जिन रेट पर अपने शेयर अलाट किए थे, इस वक्त उनसे काफी ज्यादा गिरावट पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में तय है कि जिनको आईपीओ में शेयर अलाट हुए हैं, और उन्होंने अभी तक नहीं बेचे हैं, तो हो सकता है कि वह थोड़ा बहुत शेयर अपनी एवरेजिंग के लिए खरीद रहे हों, लेकिन वॉल्यूम जितना ज्यादा है, उससे लगता है कि शेयर कोई और भी खरीद रहा है। जानकारों की मानें तो एलआईसी के शेयर में गिरावट आने पर म्यूचुअल फंड सहित पेंशन फंड लम्बी अविध के लिए इन शेयरों पर दावं लगा सकते हैं। हालांकि अभी यह आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन अगले कुछ महीनों में यह आंकड़ा सामने आने लगेगा। ऐसे में लग रहा है कि सस्ते में खरीदे जा रहे शेयर लम्बे समय तक बाजार में वापस नहीं आएंगे। इसका फायदा बाद में लोगों को मिलेगा।
अब जानिए किसके पास किस रेट के शेयर
एलआईसी ने जब आईपीओ जारी किया था, तो 3 रेट पर शेयर जारी किए थे। एक रेट था सामान्य निवेशक यानी बड़े निवेशक। इन निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए गए थे। इसके बाद था रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों का स्थान। एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर 904 रुपये के रेट पर जारी किए गए थे। रिटेल निवेशको को यह शेयर 45 रुपये के डिस्काउंट पर जारी हुए थे। इसके बाद थे एलआईसी के बीमाधारक। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को सबसे सस्ते में शेयर जारी किए थे। ऐसे लोगों को 60 रुपये के डिस्काउंट के साथ 889 रुपये पर शेयर जारी किए गए थे। कुल मिलाकर एलआईसी के 22 करोड़ से कुछ शेयर इन्हीं रेट पर जारी हुए हैं।
जानिए एलआईसी के कितने शेयर बेचे गए
सरकार ने कुल मिलाकर एलआईसी में अपनी साढ़े तीन फीसदी हिस्सेदारी बेची है। इस हिस्सेदारी के रूप में 10 रुपये फेसवैल्यू के 221,374,920 शेयर बेचे गए। ऐसे में अगर कोटे के हिसाब से देखा जाए तो एलआईसी के पॉलिसीधारक, एलआईसी के कर्मचारी और रिटेल निवेशकों को कुल मिलाकर इस आईपीओ में करीब 45 फीसदी शेयर एलाट किए गए हैं। यह शेयर करीब 10 करोड़ शेयर होते हैं। यानी एलआईसी के पूरे आईपीओ में करीब 10 करोड़ शेयर कमजोर हाथों में थे।
अब क्या करें लोग
जानकारों के अनुसार अगर किसी के पास ऊपरी स्तर पर एलआईसी के शेयर हैं, तो उसको थोड़ा थोड़ा करके खरीद बढ़ानी चाहिए, जिससे उसके शेयरों की अच्छी एवरेजिंग हो जाए। वहीं जानकारों का कहना है कि एलआईसी एक बड़ी और पूरी तरह से व्यवस्थित कंपनी है। देश में ऐसी कंपनियां कम ही है, जहां पर उनकी मोनोपोली हो। ऐसे में आज नहीं तो कल एलआईसी का शेयर रफ्तार पकड़ेगा। इसलिए अगर ऊपरी स्तर के एलआईसी के शेयर हैं, तो एवरेजिंग करें और अभी तक नहीं खरीदें हैं, तो निवेश शुरू करें। जानकारों के अनुसार 3 से 5 साल में यह शेयर तगड़े रिटर्न दे सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications