
What to buy on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं और वस्तुओं की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया को जो खरीदा जाता है उसका क्षय नहीं होता है। यही कारण है कि इस दिना गोल्ड की खूब खरीद होती है। लेकिन आइये जानते हैं कि गोल्ड के अलावा और क्या क्या खरीद सकते हैं।
इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन बाजार में ढेर सारे ऑफर पेश किए जाएंगे। ऐसे में अगर आप सोना नहीं खरीदना चाहते हैं तो चांदी, प्रॉपर्टी और अन्य तरीके से निवेश भी कर सकते हैं।
माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदा गया सोना लगातार महंगा ही होता रहता है। इस दिन सोने को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना कई अलग-अलग रूपों में उपलब्ध होता है, जिसमें सिक्के, आभूषण और गोल्ड बार शामिल होते हैं। इनमें से किसी में खरीदारी की जा सकती है।
अक्षय तृतीया पर चांदी खरीदना भी अच्छा और शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि चांदी को एक शुभ धातु है। ऐसे में चांदी के आभूषण और सिक्के इस दिन खरीदे जा सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर अगर सोना और चांदी नहीं खरीदना चाहते हैं तो हीरे और नीलम, पन्ना और माणिक सहित अन्य कीमती रत्न भी खरीदे जा सकते हैं। माना जाता है कि इन रत्नाें को खरीदने वाले को समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है।
अक्षय तृतीया पर संपत्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अचल संपत्ति खरीदने से खरीदार को भाग्य और सफलता मिलेगी। यह एक महत्वपूर्ण निवेश है, इस प्रकार अचल संपत्ति की खरीद बहुत सोच-विचार और जांच के बाद ही की जानी चाहिए।

अक्षय तृतीया पर, इनके अलावा शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य इसी तरह के निवेश भी किए जा सकते हैं। माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी निवेश अच्छा रिटर्न देता है। हालांकि निवेश को कोई भी निर्णय लेने से पहले, किसी वित्तीय सलाहकार से बात करनी चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications