नई दिल्ली, मई 13। अगर आप पिछले साल अक्षय तृतीया पर गोल्ड की खरीदारी से चूक गए थे, तो इस बार फिर से आपको मौका मिल रहा है। यह मौका इसलिए मिल रहा है कि इस बार अक्षय तृतीया से एक दिन पहले गोल्ड लगभग उसी रेट पर मिल रहा है, जिस पर पिछले साल मिल रहा था। देश में कल यानी 12 मई 2021 को 24 कैरेट वाले सोने का रेट 89 रु गिरकर प्रति 10 ग्राम 47700 रु, 23 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 89 रु गिरकर 47509 रु, 22 कैरेट वाले सोने का रेट 82 रु गिरकर प्रति 10 ग्राम 43693 रु, 18 कैरेट वाले सोने का रेट 67 रु गिरकर प्रति 10 ग्राम 35775 रु और 14 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम गिरकर 27905 रु पर आ गया। वहीं पिछले साल अक्षय तृतीया पर प्रति दस ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 46,496 रुपये था।
अक्षय तृतीया पर आफर्स भी दिए जा रहे हैं, ऐसे में आइये जानते लेते हैं पूरी जानकारी। साथ ही जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त।
बीच में ऊपर गया था सोने का दाम
हालांकि पिछले साल की अक्षय तृतीया से लेकर इस बार अक्षय तृतीया तक सोने का रेट लगभग 1000 रुपये ही बढ़ा है, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। पिछले साल अक्षय तृतीया के बाद अगस्त 2021 में सोने का रेट 57000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार निकल गया था। ऐसे में पिछले साल अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने वालों के पास कमाई का शानदार मौका रहा है। ऐसे मौके आगे भी आएंगे, ऐसा जानकारों का कहना है।
इस अक्षय तृतीया पर खरीद से कितना हो सकता है फायदा
इस अक्षय तृतीया के एक दिन पहले यानी 13 मई 2021 को सोने का रेट 47700 रुपये प्रति 10 के स्तर पर बंद हुआ है। अगर लगभग इसी रेट पर कल यानी 14 मई को अक्षय तृतीया पर गोल्ड की खरीदारी की जाती है, तो जानकारों की राय है कि मिड टर्म में गोल्ड का रेट 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा सकता है, वहीं लॉन्ग टर्म में गोल्ड का रेट 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
जानिए अक्षय तृतीया 2021 के आफर्स
जानिए सेनको गोल्ड डायमंड का अक्षय तृतीया ऑफर
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स अक्षय तृतीया पर गोल्ड की खरीद पर विशेष ऑफर दे रही है। इसके तहत एडवांस बुकिंग पर हर ग्राम सोने की खरीद पर 200 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही डायमंड ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज पर 100 फीसदी की छूट दी जा रही है। वहीं ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से सोने के सिक्के, बार और आभूषण की खरीदारी भी कर सकते हैं।
जानिए कल्याण ज्वैलर्स का अक्षय तृतीया आफर
कल्याण ज्वैलर्स इस अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को गोल्ड ऑनरशिप सर्टिफिकेट दे रही है। कंपनी का कहना है कि लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में कंपनी काफी फायदे का ऑफर लाई है। इसके तहत अभी जो सोने का रेट चल रहा है, लोग उस रेट पर कम से कम 2 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। इसके बाद उन्हें ऑनरशिप सर्टिफिकेट मिलेगा। जब लॉकडाउन खत्म होगा, तब ग्राहक उस सर्टिफिकेट को रिडीम करवा के उतने ग्राम सोने की ज्वैलरी या फिर सिक्का ले सकते हैं। सोने का रेट वहीं लगाया जाएगा, जो अक्षय तृतीया वाले दिन ग्राहक देगा। वहीं अगर सोना सस्ता हो गया हो तो, उन्हें सस्ती कीमत पर खरीदारी का मौका मिलेगा।
घर बैठ अक्षय तृतीया पर ऐसे भी खरीद सकते हैं गोल्ड
अगर आप चाहें तो अक्षय तृतीया पर सोना घर बैठे भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। डिजटल गोल्ड खरीदने पर कंपनियां आपको घर पर सोना पहुंचाने की सुविधा देती हैं। कई ऐप यह सुविधा अब उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें मात्रा तय होती है। उस तय मात्रा में आपके खाते में सोना हो जाने पर आप उसे घर मंगा सकते हैं। वहीं डिजिटल गोल्ड के तहत खरीदा गया सोना एक तय अवधि के भीतर उसी कंपनी को बेच भी सकते हैं।
इसके अलावा एक्सचेंज ट्रेड फंड (ईटीएफ) भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ट्रेड फंड के जरिए अगर आप गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास एक डीमैट अकाउंट होना चाहिए। यहां से आप ऑनलाइन 24 कैरेट गोल्ड खरीद सकते हैं।
तृतीया तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया तिथि का प्रारंभ वैसे तो शुक्रवार सुबह 05:38 बजे से हो जाएगा और अंत 15 मई को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। वैसे तो पूरा दिन बहुत शुभ है, इसलिए आप पूरे दिन किसी भी वक्त सोने की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त में जब सोना खरीदा जाता है तो घर में सुख, शांति और समृद्दि का वास होता है।
ये हैं विशेष मुहूर्त
चौघड़िया मुहूर्त: 14 मई सुबह 05:34 बजे से सुबह 10:33 बजे तक।
अपराह्न मुहूर्त: 14 मई शाम 05:21 बजे से शाम 07:02 बजे तक।
अपराह्न मुहूर्त: 14 मई दोपहर 12:17 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
रात्रि मुहूर्त: 14 मई रात 09:32 बजे से रात 10:50 बजे तक।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications