नई दिल्ली, अगस्त 19। अगर आप अपनी सेविंग्स से बिना रिस्क के एक बेहतर मुनाफा कमाना चाहते है तो फिर आपके लिए सरकारी स्कीम में पैसा लगाना एक बेहतर विकल्प होगा। आप पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की फिक्स टर्म के लिए डिपॉजिट करने का विचार कर रहे है तो फिर आप पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम्स का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते है। पोस्ट ऑफिस की एफडी से आप 1 वर्ष , 2 वर्ष , 3 वर्ष और 5 वर्ष के टर्म में डिपोजिट कर आप बेहतर मुनाफा कमा सकते है।
टैक्स डिडक्शन का बेनेफिट मिलता है
पोस्ट ऑफिस में 5 वर्ष के टर्म डिपॉजिट पर आपको 6.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है। ब्याज का भुगतान वार्षिक होता है। मगर इसकी गणना त्रैमासिक आधार पर की जाती है। यदि आप 5 वर्ष के लिए दस लाख रूपये एक साथ पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाते है तो मैच्योरिटी पर आपको 13,94,067 रुपये मिलेंगे। इसमें ब्याज से 3,94,067 रुपये की गारंटीड कमाई होगी। पोस्ट ऑफिस के 5 वर्ष टर्म डिपॉजिट पर आपको आयकर अधिनियम के सेक्शन 80सी के अनुसार टैक्स डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। इसमें आपको 1 लाख पचास हजार रूपये तक के इंवेस्टमेंट में आपको टैक्स डिडक्शन का बेनेफिट मिलता है। इसमें आपको 10 लाख रूपये के निवेश पर लगभग 4 लाख रु का प्रोफिट रिटर्न के रूप में मिल जाएगा।
कितना किया जा सकता है निवेश
इस एफडी में कम से कम 1 हजार रुपए का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है और इसके बाद आप सौ रूपये के मल्टीपल जितना चाहो उतना इन्वेस्ट कर सकते हो। पोस्ट ऑफिस के टर्म डिपॉजिट खाते को 1, 2, 3 और 5 वर्ष के लिए खुलवाया जाता है। आपको 5.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज इन तीनों ही मैच्योरिटी पर मिल रहा है।
कौन खुलवा सकता है खाता
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के एक या तीन वयस्क तक मिलकर खाता खोल सकते है। वही पोस्ट ऑफिस में नाबालिग की ओर से एक अभिभावक, कमजोर दिमाग के व्यक्ति की ओर से अभिभावक और 10 साल से अधिक उम्र का नाबालिग अपने खुद के नाम में अपना खाता ओपन कर सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications