Credit Cards Festive Seasons Offers: फेस्टिव सीज़न का दौर चल रहा है और इस बीच तमाम तरह की खरीदारी पर अलग-अलग कंपनियां धमाकेदार ऑफर दे रही हैं। यदि आप भी इस फेस्टिव सीजन में बंपर छूट पाना चाहते हैं तो हो जाइए तैयार और इन तीन कंपनियों के क्रेडिट कार्ड्स से जमकर खरीदारी करें।

दरअसल, 22 सितंबर से नवरात्रि का महापर्व शुरु हो चुका है और इसके साथ आज यानी 23 सितंबर से अमेजन (Great Indian Festival Sale) और फ्लिपकार्ट (Big Billion Days Sale) की मेगा सेल शुरू हो गया है। यदि आप इस मेगा सेल में मोबाइल (Mobile), लैपटॉप (Laptop), टीवी (TV), फैशन (Fashion) और ग्रॉसरी (Grocery) तक के किसी भी कैटेगरी में खरीदारी करते हैं तो आप जबरदस्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
इस बंपर छूट का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आपके पास Axis Bank, ICICI Bank या SBI का क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है। इन तमाम कार्ड्स के ज़रिए खरीदारी करने पर आपको 10% तक का डायरेक्ट डिस्काउंट मिलेगा। चलिए इन कार्ड्स के बारे में डिटेल से जानते हैं...
फ्लिपकार्ट में खरीदारी पर कौनसे कार्ड पर मिलेगा फायदा?
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल हमेशा मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की डील्स के लिए लोगों के बीच में पसंद किया जाता है। इस बार भी iPhone से लेकर OnePlus और Samsung तक की खरीदारी पर भारी छूट दिया जा रहा है। अगर आपके पास Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट/डेबिट कार्ड है तो आपको 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इतना ही नहीं, इन कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी जबरदस्त फायदा मिलेगा। साथ में एक्सचेंज ऑफर और बायबैक गारंटी का भी फायदा मिलेगा।
अमेजन की सेल में कौनसे कार्ड पर कितना फायदा?
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में भी हर कैटेगरी में खरीदारी पर दमदार ऑफर मिल रहे हैं। इस मेगा सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10% तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। इनके अलावा आपको नॉन-स्टॉप लाइटनिंग डील्स, फ्री ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
जिनके पास कार्ड नहीं है वह क्या करें?
अगर आप नए स्मार्टफोन, टीवी या अन्य सामान खरीदकर इस मेगा ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास कार्ड्स नहीं है तो क्या करें? इसके लिए आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के कार्ड का इस्तेमाल कर शॉपिंग कर सकते हैं या फिर नया कार्ड ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications