Kotak PVR Inox Credit Card: यूं तो मूवी देखना सब को पसंद होता है, पर अक्सर इसकी टिकट काफी मंहगी होती है और यही कारण हम मूवी देखने जाने से बचते हैं। अगर हम कहें कि आप हर महीने मूवी फ्री में देख सकते हैं और अपने दोस्तों को भी दिखा सकते हैं, तो क्या आपको विश्वास होगा, शायद नहीं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, इसकी मदद से आप आसानी से फ्री में मूवी की टिकट बुक कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरह के ऑफर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे आप मूवी के टिकट पर लगने वाले पैसों को बचा सकते हैं।
आपको बताते चलें की अगर आपको पीवीआर और आईनॉक्स में मूवी देखना पसंद है, तो यह आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब आप पीवीआर आईनॉक्स चेन में मूवीज का मजा फ्री में उठा सकते हैं। इसके लिए आप पीवीआर और आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स चेन के जरिए मूवी की फ्री बुकिंग कर सकते हैं। आपको बताते चलें अगर इन सिनेमाहॉल में कोटक पीवीआर आईनॉक्स क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट बुक करते हैं, तो यह आपके लिए काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसा इस लिए है कि क्योंकि इस क्रेडिट कार्ड से आपको हर महीने अनलिमिटेड मूवी टिकट्स मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि इस क्रेडिट कार्ड को कोटक महींद्रा बैंक और मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर और आईनॉक्स ने एक साथ मिलकर पेश किया है। यह क्रेडिट कार्ड वीजा प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया है। इसका मतलब हुआ कि इसे हर उस प्लेटफॉर्म या मरचेंट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, जो वीजा कार्ड्स को एक्सेप्ट करते हैं।
हालांकि बैंक ने फ्री मूवी टिकट देने के लिए कुछ पेमेंट की शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करके आपको फ्री मूवी टिकट्स मिल सकती हैं। कोटक महिंद्रा बैंक ने क्रेडिट कार्ड एक्सपेंडीचर के आधार पर मूवी टिकट देने का फैसला किया है। इसके तहत बिलिंग साइकिल में कोटक पीवीआर आईनॉक्स क्रेडिट कार्ड से अगर 10 हजार रुपए का खर्च करते हैं, तो आपको 300 रुपए तक की कीमत का टिकट मुफ्त मिलेगा। गौरतलब है कि यह ऑफर रेंट पेमेंट और वॉलेट में पैसे डालने पर नहीं होगा।
10,001 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक का खर्च करने पर आपको 1 मूवी टिकट मिलेगी। वहीं अगर आप 20 हजार रुपए से ज्यादा से लेकर 30 हजार रुपए तक की शॉपिंग करते हैं, तो आपको 2 मूवी टिकट्स मुफ्त दिए जाएंगे। 30,001 रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक के खर्च पर आपको 3 मूवी टिकट्स फ्री में दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर आप 40 हजार 1 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक के खर्च पर आपको 4 मूवी टिकट मिल जाएंगे। अगर आप 50,000 रुपए से 1 रुपए भी ज्यादा स्पेंड करते हैं, तो आपको 5 कॉम्प्लीमेंट्री मूवी टिकट्स मिल जाएंगे।
इसके अलावा अगर आप पीवीआर और आईनॉक्स में कुछ खाने पीने का सामन लेते हैं, तो उस पर भी इस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 20 प्रितशत का तगड़ा डिस्काउंट मिल जाता है। इस कार्ड से आप बिना पिन के 5 हजार रुपए तक की पेमेंट कर सकते हैं।
यह क्रेडिट कार्ड आपको बिना किसी जॉइनिंग फीस के मिल सकता है, वहीं इसकी एनुअल फीस 499 रुपए की है। गौरतलब है कि कंपनी यह स्कीम सीनेमा हॉल और क्रेडिट कार्ड दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications