Budget Pick: शेयर बाजार में बजट से पहले तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंचे, फिर ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हो रही. बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. ऐसा ही एक शेयर L&T फाइनेंस है, जोकि नतीजों के बाद फोकस में है. अनुमान से बेहतर नतीजों के बाद शेयर में जोश भी देखने को मिल रहा है. ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने स्टॉक पर बुलिश रेटिंग भी दी है.
L&T Finance पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी
Sharekhan ने L&T फाइनेंस के शेयर पर बुलिश रेटिंग के साथ 220 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि स्टॉक शुक्रवार यानी 19 जुलाई को 185 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज फर्म ने रिपोर्ट ने कहा कि NBFC के ओवरऑल असेट क्वॉलिटी में कोई बड़ा बदलाव नहीं है. अलेट क्वालिटी स्थिर है. नए मैनेजमेंट के लीडरशिप को लेकर सराहनीय प्रयास भी किए जा रहे हैं. इसका फायदा भी उसे मिल रहा है.
दमदार नतीजों का दिखेगा असर
L&T फाइनेंस होल्डिंग के रीटेल लोन में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. Q1 में कंपनी के लोन बुक में भी इसका हिस्सा बढ़ा है, जिसकी वजह से नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) मजबूत हो रहा है. अप्रैल से जून के दौरान रिटर्न ऑन असेट्स यानी RoA 2.68% रहा. FY26 तक RoA को 2.8%-3.0% की रेंज में लेकर जाने का गाइडेंस है.

NBFC स्टॉक की सुस्त रही है चाल
LT Finance का शेयर आज 175 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. शेयर का 52-वीक हाई 194 रुपए है, 52-वीक लो 115 रुपए है. शेयर का प्रदर्शन मीडियम टर्म में निगेटिव ही रहा है. महीनेभर में शेयर का रिटर्न निगेटिव रहा. जबकि 3 महीने का रिटर्न करीब 7 फीसदी है. इस साल में अब तक शेयर केवल 7 फीसदी ही चला है. वहीं, एक साल में 35 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications