Budget Stocks: शेयर बाजार में केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार में रिकॉर्ड हाई बन रहा, फिर ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली भी हो रहा है. बाजार में मची हलचल के बीच कमाई का भी मौका बन रहा है. बाजार के एक्शन में खरीदारी के लिए ब्रोकरेज फर्म चुनिंदा शेयरों पर बुलिश हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने खरीदारी के लिए 5 शेयरों को पिक किया है. शेयर को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. इन शेयरों में Landmark Cars, Allied Blenders, HDFC Bank, TCS और JK Lakshmi शामिल हैं.
TCS
दिग्गज IT स्टॉक पर नतीजों से पहले शेयरखान ने बुलिश स्ट्रैटेजी दी है. TCS पर BUY की रेटिंग के साथ शेयर पर 4750 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर 10 जुलाई को 3915 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने शेयर पर 12 महीने के लिए खरीदारी की सलाह दी है.
HDFC Bank
प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से शेयरखान ने HDFC Bank को पिक किया है. शेयर 10 जुलाई को 1628 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज फर्म ने बैंकिंग स्टॉक पर 12 महीने के नजरिए से 1900 रुपए का टारगेट दिया है.
JK Lakshmi
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने सीमेंट सेक्टर से JK Lakshmi को खरीदारी के लिए पिक किया है. शेयर पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर पर 12 महीने के नजरिए से 1100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया गया है. बता दें कि 10 जुलाई को शेयर 888 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Landmark Cars
शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट Landmark Cars के शेयर पर ब्रोकरेज ने बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर BUY रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 12 महीने के नजरिए से 939 रुपए का टारगेट दिया है. शेयर 10 जुलाई को 679 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.

Allied Blenders
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने Allied Blenders के शेयर पर बुलिश रेटिंग दी है. शेयर पर BUY की सलाह केस साथ 450 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर को 12 महीने के नजरिए से खरीदने की सलाह दी गई है. शेयर पर 10 जुलाई को 331 रुप के भाव पर बंद हुआ था.
संसद में कब पेश होगा बजट?
देश का केंद्रीय बजट 2024-25 संसद में 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा. इससे पहले 22 जुलाई को आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा. बता दें कि चुनावी साल के चलते इस साल दो बार बजट पेश होगा. 1 फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था, अब 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश होगा.
निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लगातार 7वां बजट पेश करेंगी. इस लिहाज से वे देश की पहली वित्त मंत्री होंगी, जिन्होंने 7 बार देश का बजट पेश करेंगी. इससे पहले पूर्व मंत्री मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बार देश का बजट पेश किया था. उन्होंने 1959 और 1964 के बीच वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था. प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का ये पहला केंद्रीय बजट है. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का अनुमान है कि FY25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2% की दर से बढ़ेगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications