
Know the target price of Canara Bank stock: केनरा बैंक एक सरकारी बैंक है। यह शेयर बाजार में लिस्टेड बैंक है। इस वक्त यह बैंक बहुत ही अच्छा वित्तीय प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में इस शेयर पर काफी बुलिश टारगेट जारी किए जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि यह शेयर कितना फायदा करा सकता है।
आज केनरा बैंक का शेयर 302.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में 10.35 रुपये यानी 3.30 फीसदी की गिरावट रही है। इस शेयर का आज का न्यूनतम रेट 301.35 रुपये का और उच्चतम स्तर 316.70 रुपये का रहा है। वहीं 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 171.75 रुपये का और उच्चतम स्तर 341.70 रुपये का रहा है।
वहीं अब इस शेयर पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में केनरा बैंक के शेयर का प्राइस टारगेट 400 रुपये बताया गया है। वहीं इस वक्त केनरा बैंक के शेयर रेट 301 रुपये चल रहा है। ऐसे में करीब 30 फीसदी का रिटर्न पाया जा सकता है। ऐसे में अगर 1 लाख रुपये का निवेश किया जाए तो 1 साल के अंदर यह 1.30 लाख रुपये तक हो सकता है।

वहीं एक और ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने भी केनरा बैंक के लिए प्राइस टारगेट जारी किया है। इसके अनुसार केनरा बैंक में 371 रुपये के टारगेट को मान कर खरीद की जा सकती है। आज की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से यह रिटर्न करीब 21 फीसदी का होता है।
इस सरकारी बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही में करीब दोगुना होकर 3,175 करोड़ रुपये का रहा है। 1 साल पहले जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान केनरा बैंक को 1,666 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मजबूत लोन ग्रोथ और एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते बैंक की कमाई में उछाल आया है। इसके अलावा कॉरपोरेट लोन में भी 21 फीसदी की ग्रोथ रही है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications