नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस से जल्द पैसा डबल करने वाली स्कीम अब निवेश के लिए 18 मार्च को ही बंद होने वाली है। पहले यह स्कीम 23 मार्च 2021 तक खुली रहने वाली थी। लेकिन उम्मीद से ज्यादा निवेश के लिए चलते अब कंपनी इस स्कीम को 18 मार्च को ही बंद करने जा रही है। जहां पोस्ट ऑफिस में पैसा 10 साल से ज्यादा में डबल होता है, वहीं इस कंपनी में निवेश करने पर पैसा केवल 87 महीने में ही डबल हो जाएगा। आइये जानते हैं कि यह पूरी स्कीम क्या है।
आईआईएफएल दे रही है पैसा डबल करने का मौका
एनबीएफसी कंपनी आईआईएफएल ने नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर यानी एनसीडी लांच किया है। इस एनसीडी में पहले 23 मार्च 2021 तक निवेश किया जा सकता था। लेकिन कंपनी ने अब तय किया है कि वह केवल 18 मार्च तक ही निवेश स्वीकार करेगी। कंपनी ने बताया है कि वह एनसीडी को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एलाट करेगी।
1000 करोड़ रुपये का है यह एनसीडी
एनबीएफसी कंपनी आईआईएफएल अपने इस एनसीडी से 1000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इन एनसीडी की लिस्टिंग मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कराई जाएगी। आईआईएलएफ ने इस काम के लिए लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अपना रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया है।
जानिए 1 एनसीडी कितने रुपये की
आईआईएफएल नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) को 1000 रुपये की फेसवैल्यू के बांड के रूप् में जारी करेगी। कंपनी ने तय किया है कि एनसीडी में न्यूनतम 10 बांड के लिए आवेदन करना होगा। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों को न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश इस एनसीडी को लेने के लिए करना होगा।
जानिए कैसे डबल होगा आईआईएफएल के एनसीडी में पैसा
आईआईएफएल ने अपने नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) में निवेश के 3 विकल्प उपलब्ध कराए हैं। पहला है मासिक ब्याज लेने का विकल्प। दूसरा है सालाना ब्याज लेने का विकल्प और तीसरा विकल्प है 87 माह बाद डबल पैसे लेने का। तीसरे विकल्प में जो निवेशक पैसा लगाएंगे उनको मैच्योरिटी पर हर 1000 रुपये के बांड के बदले कंपनी 2000 रुपये का भुगतान करेगी। जहां तक ब्याज दरों की बात है, तो यह 10 फीसदी के हिसाब से मिलेगा।
जानिए एनसीडी की रेटिंग
आईआईएफएल के इस एनसीडी को क्रिसिल से निगेटिव आउटलुक के साथ एए रेटिंग दी है। वहीं ब्रिकवर्क रेटिंग्स से इसे निगेटिव आउटलुक के साथ एए प्लस रेटिंग दी है। इसका मतलब हुआ कि क्रेडिट रिस्क कम है, लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित भी नहीं है।
जानिए क्या होता है एनसीडी
नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) इनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होता है। इसे कोई भी कंपनी लांच कर सकती है। इनके जरिये कंपनियां निवेशकों से अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए पैसा जुटाती है। कंपनियां बांड या एनसीडी जारी करती है, जिसमें निवेश करने वालों को एक तय दर से ब्याज दिया जाता है। एनसीडी की अवधि तय होती है। इनकी मैच्योरिटी पर निवेशकों को ब्याज के साथ मूल रकम लौटा दी जाती है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications