नई दिल्ली, अक्टूबर 23। कमजोर वैश्विक संकेतों और अब तक कमाइयों के मिले-जुले तिमाही नतीजों को देखते हुए फिलहाल शेयर बाजार में कुछ समय कंसोलिडेशन (एक सीमित दायरे में कारोबार) जारी रहने की संभावना है। जानकारों का मानना है कि आसमान छू रही वैल्यूएशन के साथ कई शेयरों की कीमत उचित मूल्य से आगे बढ़ गई हैं और इस तरह सुरक्षा का बहुत कम मार्जिन बाकी रह गया है। सोमवार को निवेशक वैश्विक संकेतों के साथ रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों पर रेस्पोंस देंगे। जानकारों की सलाह है कि थोड़ा-थोड़ा कैश निवेश करें। 2 ऐसे शेयर हैं, जो मौजूदा स्तरों से आपकी कमाई करा सकते हैं।
इंडियन होटल्स
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 1 शेयर बताया है। ये है इंडियन होटल्स। इस कंपनी का शेयर इस समय 204 रु पर है। जबकि इसके लिए टार्गेट प्राइस 268 रु है। यानी ये मौजूदा स्तर से 27 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। ट्रेवल, छुट्टियों के लिए ट्रेवल और बिजनेस ट्रेवल में रिकवरी से कंपनी को फायदा मिल सकता है। इस ग्रोथ से आगे यह 268 रु तक जा सकता है।
4 लाख रु के 5 लाख रु
अगर कोई इंडियन होटल्स के शेयरों में 4 लाख का निवेश करे और उसे 27 फीसदी रिटर्न मिल जाए तो आराम से उसकी निवेश राशि 5 लाख रु से अधिक हो जाएगी। आपको बता दें कि इंडियन होटल्स बोर्ड ने 5 अरब रुपये की कीमत पर रूट्स कॉर्पोरेशन के 39.8 फीसदी शेयरों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है, जिसके नतीजे में रूट्स कॉर्पोरेशन इंडियन होटल्स की सब्सिडरी कंपनी बन जाएगी।
कैन फिन होम्स
कैन फिन होम्स का शेयर 658 रु पर है। इसके लिए एक अन्य ब्रोकरेज फर्म ने कुछ समय पहले 779 रु का टार्गेट दिया था। यानी अगर कोई मौजूदा रेट पर इसके शेयर खरीदे ले तो उसे सीधे-सीधे 18 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है।
कैन फिन होम्स के नतीजे
सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में कैन फिन होम्स का शुद्ध लाभ 3.72 फीसदी घट कर 123.64 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 128.42 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में बिक्री 11.03 फीसदी घट कर 467.77 करोड़ रुपये हो गई, जो कि सितंबर 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान 525.76 रुपये रही थी।
शेयर बाजार टिप्स
दो तरीके हैं ज्यादा पैसा कम शेयरों में लगाया जाए या कम-कम पैसा ज्यादा शेयरों में। जानकार सलाह देते हैं कि कुछ अच्छे शेयर चुनिए और उन्हीं में पैसा लगाइए। अगर आपकी जोखिम उठाने की क्षमता कम है, तो स्मॉल-कैप इक्विटी में निवेश करना आपके लिए सही नहीं है, क्योंकि इस सेगमेंट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए, डेब्ट फंड सही है। एफडी में ब्याज दरें कम हैं, इसलिए यही ऑप्शन सही है। वैसे बैंक एफडी और अन्य डेट इंस्ट्रूमेंट जैसे पीपीएफ आदि में सेफ्टी ज्यादा होती है। एक ट्रेडर के रूप में पैसा कमाना शायद सबसे मुश्किल कामों में से एक है। पैसा बनाने की अच्छी रणनीति तक पहुंचने के लिए आपको तकनीकी, फंडामेंटल और कई ऐसी चीजों का पता होना चाहिए।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications