Know the target price of Paytm stock : डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम का शेयर जब से लिस्ट हुआ है, नुकसान पर नुकसान ही करा रहा है। जिस दिन पेटीएम का शेयर लिस्ट हुआ था, उस दिन कंपनी की मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं 25 नवंबर 2022 को पेटीएम की मार्केट कैप घटकर 30,198 करोड़ रुपये बची है। इस तरह से देखा जा सकता है कि निवेशकों को कुछ ही महीने में करीब 80 फीसदी का नुकसान हो चुका है। लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर आई है। एक रिसर्च ब्रोकर कंपनी ने अनुमान लगाया है कि यह इतना पिट गया है कि अब यह लगभग अपनी असली वैल्यू पर आ गया है। ऐसे में अब इस शेयर का रेट काफी ऊपर जा सकता है। आइये जानते हैं इस पर पूरा डिटेल।
पहले जानिए आज पेटीएम किस रेट पर बंद हुआ
पेटीएम का शेयर एनएसई पर 25 नवंबर 2022 को 465.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज यह शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ बंद हुआ है। इस शेयर का आज न्यूनतम स्तर जहां 448.00 रुपये का वहीं उच्चतम का स्तर 475.30 रुपये का रहा। वहीं इस शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 438.35 रुपये का रहा है तो उच्च्तम स्तर 1,873.70 रुपये का रहा है।
अब जानिए किसने कहा पेटीएम का शेयर करा सकता है फायदा
ग्लोबल रिसर्च फर्म सिटी का मानना है कि पेटीएम का शेयर 1055 रुपये का स्तर दिखा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह रेट आज के रेट से करीब 125 फीसदी ज्यादा होगा। यानी पेटीएम का शेयर पैसा डबल से ज्यादा करा सकता है। सिटी ने बताया है कि पेटीएम के पेमेंट्स बिजनेस का वैल्यूएशन एंटरप्राइज वेल्यू / ग्रॉस प्रॉफिट के आधार पर 13.5x Sep 24 है। इस प्रकार से यह 466 रुपये प्रति शेयर के बराबर होती है। वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस की वैल्यू 375 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से है। इसके अलावा कॉमर्स और क्लाउड वर्टिकल की वैल्यू 81 रुपये प्रति शेयर बनती है। अगर इन सबको मिला लिया जाए तो पेटीएम के शेयर का भाव 1055 रुपये बन जाता है। वहीं सिटी का मानना है कि अगर शेयर बाजार में तेजी जारी रहती है तो पेटीएम का शेयर 1230 रुपये का स्तर भी छू सकता है। वहीं अगर शेयर बाजार में गिरावट का दौर आ जाता है तो भी यह शेयर 605 रुपये का स्तर दिखा सकता है। इस प्रकार से पेटीएम का इस वक्त निवेश के सही हो सकता है।
जानिए किस भाव पर आया था पेटीएम का शेयर
आईपीओ के दौरान पेटीएम का शेयर 18 नवंबर 2022 को लिस्ट हुआ था। कंपनी ने निवेशकों को यह शेयर 2150 रुपये के रेट पर ऐलाट किया था। वहीं पेटीएम का शेयर 1955 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ था और उसी दिन 27 फीसदी गिरकर 1564 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ था। यानी लिस्टिंग के बाद आज तक यह शेयर नुकसान ही करा रहा है। आइये जानते हैं कि अब यह शेयर क्या फायदा करा सकता है।
नोट : यह खबर सिटी की रिपोर्ट के अनुसार लिखी गई है। ऐसे में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications