नई दिल्ली। देश में 1 अप्रैल 2020 से केवल बीएस6 कारें और बाइकें ही बिकेंगी। ऐसे में कंपनियों के सामने अपना स्टॉक खत्म करने का दबाव है। क्योंकि अगर यह स्टॉक नहीं बिका तो फिर कंपनियां इसे देश में नहीं बेच पाएंगी और उनको नुकसान होगा। ऐसे में कंपनियों ने रणनीति बनाई है कि वह भारी छूट देकर अपनी कारों का स्टॉक किसी तरह खत्म कर दें। ऐसे में लोगों के सामने अच्छी नई कार खरीदने का मौका है कि क्योंकि इस दौरान भारी छूट का फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि कार कंपनियों ने अपने उत्पादन और बिक्री हिसाब किताब पहले ही लगा लिया है, लेकिन फिर भी देश के ज्यादातर शोरूम में डीलरों के पास कारों का स्टॉक है। एक बार जैसे ही यह खत्म हो जाएगा, देश में केवल बीएस6 कारें ही बिकेंगी। यानी देश में 1 अप्रैल से केवल बीएस6 कारें और बाइकें ही बिकेंगीं।
स्टॉक खत्म होने तक ही मिलेगी छूट
यहां पर लोगों को एक बात याद रखना चाहिए कि उनको कारों पर यह छूट तभी तक मिलेगी, जब तक डीलरों के पास स्टॉक है। जैसे जैसे स्टॉक खत्म होता जाएगा, कारों पर यह छूट भी खत्म होती जाएगी।
आइये जानते हैं कि किन कारों पर कितनी छूट मिल रही है ...
जीप कंपस पर 2 लाख रुपये तक की छूट
जीप कंपस काफी पॉप्युलर कारों में से एक है। इस कार के लो-एंड वेरियंट्स पर 1 लाख रुपये और टॉप एंड वेरियंट्स पर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
रेनो डस्टर पर 2 लाख रुपये की छूट
रेनो डस्टर के बीएस4 एडब्लूडी वर्जन पर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस कार के लोवर वेरियंट्स पर 1.5 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
ह्यूंदै वेन्यू पर 50,000 रुपये तक की छूट
ह्यूंदै वेन्यू के बीएस4 मॉडल पर 50,000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह छूट इस कार के डीजल मॉडल पर मिल रही है।
टाटा नेक्सॉन पर 1 लाख रुपये तक की छूट
टाटा की टाटा नेक्सॉन पर 1 लाख रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। कार के टॉप वेरियंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।
निसान किक्स पर 2.6 लाख रुपये की छूट
निसान की निसान किक्स एसयूवी है। कंपनी इस एसयूवी पर 2.6 लाख रुपये की छूट दे रही है।
होंडा सीआर-वी-5 पर 5 लाख रुपये की छूट
होंडा की सबसे महंगी कार पर 5 लाख रुपये की छूट मिल रही है। यह छूट पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरियंट पर उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications