Credit Card: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लोग ऑनलाइन खरीदारी से लेकर इमरजेंसी खर्च तक के लिए करते हैं। क्रेडिट कार्ड से आप आर्थिक जरूरत आसानी से पूरी कर सकते है। लेकिन अगर समझदारी से इसका इस्तेमाल न किया जाए तो यह कर्ज का जाल बन सकता है। इसलिए, क्रेडिट कार्ड लेने से पहले इन 6 बातों को जरूर जान लें।

यूटिलाइजेशन रेश्यो (Credit Card Usage tips)
आप अपनी क्रेडिट लिमिट में से कितना पैसा खर्च कर रहे हैं, उसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो कहते हैं। अगर आपकी कार्ड लिमिट ₹50,000 है, तो कोशिश करें कि एक महीने में ₹15,000 से ज्यादा खर्च न करें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा बना रहता है और भविष्य में लोन या नया कार्ड मिलने में आसानी होती है।
क्रेडिट लिमिट
हर क्रेडिट कार्ड की एक तय लिमिट होती है, यानी आप उससे ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते। जैसे अगर आपके कार्ड की लिमिट ₹50,000 है, तो आप उससे ₹50,000 तक ही खर्च कर पाएंगे। इससे ज्यादा की खरीदारी करने के लिए पहले लिमिट बढ़वानी होगी। कुछ समय बाद बैंक आपकी अच्छी पेमेंट हिस्ट्री देखकर लिमिट बढ़ा सकता है।
ब्याज-मुक्त अवधि का रखें ध्यान
क्रेडिट कार्ड पर आमतौर पर 45 से 50 दिन तक की ब्याज-मुक्त अवधि मिलती है। यानी अगर आप इस समय के अंदर पूरा पैसा चुका देते हैं, तो आपको कोई ब्याज नहीं देना पड़ता। लेकिन अगर आप तय समय में बकाया नहीं चुकाते, तो उस बचे हुए पैसे पर बैंक सालाना 35% से 40% तक का भारी ब्याज वसूल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि हर महीने का बिल समय पर और पूरा चुका दें।
सिर्फ मिनिमम ड्यू भरना पड़ेगा भारी
क्रेडिट कार्ड बिल में एक मिनिमम ड्यू ( न्यूनतम भुगतान) भी बताया जाता है। यह कुल बकाया का एक छोटा सा हिस्सा होता है। लेकिन अगर आप हर बार सिर्फ यही मिनिमम ड्यू भरते हैं और बाकी पैसा नहीं चुकाते, तो बचे हुए पैसे पर ब्याज लगता रहता है। इससे धीरे-धीरे आपका कर्ज बढ़ता जाता है और चुकाना आपके लिए परेशानी बन सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications