Premium Credit Cards List: अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कई बिलों के भुगतान के लिए किया जाता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहे हैं तो आप ऐसे कार्ड के ऑप्शन भी देख सकते हैं जिसमें आपको जीरो एनुएल फीस देनी पड़े यानि जिस कार्ड के लिए आपको कोई भी चार्ज न देना हो। आइए ऐसे ही कुछ प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के बारे में बताते हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। ये कार्ड आरबीआई के द्वारा Credit Cards Outstanding List में शामिल किए गए हैं।

कोटक महिंद्रा क्रेडिट कार्ड (Kotak Mahindra Bank Lifetime Free Credit Card)
इसके लिए आपको कोई भी एनुअल फीस नहीं देनी होगी। साथ ही, कोई भी जॉइनिंग फीस आपको नहीं देनी पड़ेगी। रिवार्ड पॉइंट्स की बात करें तो हर 100 रुपये के ऑनलाइन खर्च पर 2 रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे।
हर 100 रुपये के अन्य खर्च पर 1 रिवार्ड पॉइंट भी आपको मिलेगा। इसके अलावा सभी पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये से 3000 रुपये के बीच के लेन-देन पर 1% (अधिकतम 3500 रुपये हर साल) वहीं, irctc.co.in पर लेन-देन पर 1.8% और भारतीय रेलवे बुकिंग काउंटर पर 2.5% (अधिकतम 500 रुपये हर साल) का बेनिफिट आपको मिलेगा।
आईडीएफसी फर्स्ट क्लासिक क्रेडिट कार्ड (IDFC First Classic Credit Card)
इसमें भी आपको कोई एनुअल चार्ज नहीं देना है। ये लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है। हर महीने 20,000 रुपये से अधिक के खर्च और अपने जन्मदिन पर किए गए खर्च पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट आपको इस कार्ड से मिलेगा। इसके अलावा हर महीने 20,000 रुपये तक के खर्च पर ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी पर 6 गुना और 3 गुना रिवॉर्ड पॉइंट आपको मिलगा।
इतना ही नहीं, ये रिवॉर्ड प्वाइंट्स कभी एक्सपायर नहीं होंगे और ऑनलाइन या इन स्टोर खरीदारी के लिए तुरंत भुगतान करने के लिए रिवॉड प्वाइंट का आप यूज कर पाएंगे।
अमेजान पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड (Amazon Pay ICICI Bank Credit Card)
इसमें भी आपको कोई एनुअल चार्ज नहीं देना है। साथ ही कोई भी ज्वाइंनिंग फीस नहीं देनी है। इस कार्ड का यूज करने पर मिले हुए रिवॉर्ड पर कोई सीमा या एक्सपायरी नहीं है। इसके अलावा Amazon Prime मेंबर कार्ड धारकों के लिए Amazon India पर खरीदारी पर 5% डिस्टकाउंट पा सकते हैं और नॉन-प्राइम कार्ड होल्डर्स को 3% डिस्काउंट मिलता है, डिजिटल और गिफ्ट कार्ड खरीदारी को छोड़कर, जिसमें 2% वापस मिलता है। Amazon Pay पर इस कार्ड का यूज करके 100+ Amazon Pay पार्टनर मर्चेंट पर 2% वापस पा सकते हैं।
स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्लेटिनम रिवार्ड क्रेडिट कार्ड Standard Chartered Platinum Reward Credit Card
ये प्लेटिनम रिवार्ड क्रेडिट कार्ड आपको कई सारे रिवॉर्ड्स ऑफर करता है। साथ ही, बिना किसी मासिक रिवार्ड सीमा के, लग्जरी डाइनिंग और पेट्रोल या डीजल खरीद पर 5 गुना लाभ मिलता है। प्लेटिनम रिवार्ड्स कार्ड आपको डाइनिंग और ईंधन पर खर्च किए गए हर 150 रुपये पर 5 रिवार्ड पॉइंट अर्जित करने देता है, जिसमें अर्जित पुरस्कारों पर कोई मासिक सीमा नहीं होती है।
येस बैंक पर्चेस क्रेडिट कार्ड Yes Bank Purchase Credit Card
इस क्रेडिट कार्ड के साथ आपको कोई भी जॉइनिंग और एनुएल फीस नहीं देनी है। भारत भर के सभी ईंधन स्टेशनों पर INR 400 से INR 5,000 के बीच के लेन-देन के लिए 1% ईंधन पर सरचार्ज छूट भी आपको मिलेगी। हर साइल में INR 500 की मासिक सीमा है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications