Credit Score: अगर आपको अचानक से कभी पैसों की जरूरत पड़ जाए या फिर आपको क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना हो तो ऐसे में सबसे पहले बैंक आपका क्रेडिट स्कोर देखता है। यह स्कोर आपकी फाइनेंशियल सेहत का आईना होता है। जितना ज्यादा स्कोर, उतनी बेहतर छवि आपके नाम पर बनती है। क्रेडिट स्कोर 300 से लेकर 900 के बीच दिया जाता है।
अगर आपका स्कोर 750 से ऊपर है, तो आपको आसानी से लोन और क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। कई बैंक कम ब्याज दर पर भी लोन दे देते हैं। लेकिन अगर स्कोर कम है, तो बैंक या से लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। कुछ आदतों से क्रेडिट स्कोर को आप आसानी से सुधार सकते हैं और किन गलतियों से बचना जरूरी है।

1. समय पर करें सभी बिलों का भुगतान
कई बार लोग बिजली, मोबाइल या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भरते। इससे उनकी क्रेडिट हिस्ट्री पर बुरा असर पड़ता है। हर लेन-देन रजिस्टर होता है और समय पर भुगतान करने से आपका स्कोर धीरे-धीरे बेहतर होता है। अगर आप बिलों को भरना भूल जाते हैं तो सभी जरूरी बिलों की रिमाइंडर सेट करें या ऑटो-डेबिट सुविधा का इस्तेमाल करें।
2. सिर्फ 'मिनिमम अमाउंट पेमेंट' करना ना बनाएं आदत
क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर लोग सोचते हैं कि 'मिनिमम ड्यू' भर देने से काम चल जाएगा। लेकिन यह आधा सच है। ऐसा करने से न केवल ब्याज बढ़ता है, बल्कि आपका स्कोर भी कम होता है क्योंकि आपका पूरा बकाया बना रहता है। ये जरूरी है कि आप हमेशा पूरा बिल चुकाने की कोशिश करें ताकि आपका क्रेडिट स्कोर खराब न हो।
3. क्रेडिट कार्ड की लिमिट
अगर आप हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं, तो यह आपकी क्रेडिट रेटिंग के लिए ठीक नहीं होता। इससे बैंक को लगता है कि आपको पैसों की जरूरत ज्यादा है। इसलिए बेहतर है कि आप अपनी क्रेडिट लिमिट का सिर्फ 30 फीसदी या उससे कम ही इस्तेमाल करें।
4. बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई न करें
हर बार जब आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक आपका क्रेडिट स्कोर चेक करती है। इसे हार्ड इन्क्वायरी कहते हैं और ज्यादा बार ऐसा होने पर स्कोर पर असर पड़ता है। इसलिए जब आपको जरूरत हो तभी लोन/क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें।
5. किसी और के लिए गारंटर बनने से पहले सोचें
अगर आपने किसी और के लिए लोन की गारंटी दी है और वह व्यक्ति लोन नहीं चुका पाया, तो उसकी सीधी जिम्मेदारी आपके स्कोर पर आ सकती है। इसलिए ये जरूरी है कि आप किसी के लिए गारंटर बनने से पहले उनकी वित्तीय स्थिति अच्छी तरह समझ लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications