Union Bank Divaa Credit Card: कई बैंक कुछ खास सुविधाओं के साथ अपने स्पेशल क्रेडिट कार्ड लांच करते हैं। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से महिलाओं के लिए डीवा स्पेशल क्रेडिट कार्ड लांच किया गया है। इस क्रेडिट कार्ड की सबसे खास बात यह है कि इस पर आपको एक भी रुपए की जॉइनिंग फीस नहीं देनी है। और इसमें 100 रुपए के हर ट्रांजैक्शन पर आपको दो रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। इस क्रेडिट कार्ड के लिए सिर्फ महिलाओं के द्वारा ही आवेदन किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तों को पूरा करना होगा जिसके बाद ही महिलाओं को यह क्रेडिट कार्ड मिलेगा।
अप्लाई करने की नियम और शर्तें
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि यूनियन बैंक के द्वारा जारी किए गए इस स्पेशल क्रेडिट कार्ड को सिर्फ महिला ग्राहकों को ही दिया जाएगा। 18 से 70 साल की उम्र तक वालीमहिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कोई भी सैलरीड वूमेन 65 साल की उम्र तक कि क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकती है। बैंक द्वारा सेट किए गए मानदंड के अनुसार जो महिला साल में 2.5 लाख रुपए तक कमा रही है, सिर्फ उसे ही यह क्रेडिट कार्ड ऑफर किया जा सकता है।

जाने क्या है यूनियन बैंक डिवा क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले फायदे
यूनियन बैंक डिवा क्रेडिट कार्ड की कई फायदे हैं जिनमें आपकोबुकमीशो अर्बन क्लब, बिग बॉस्केट, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे अन्य ब्रांड के वाउचर मिलते हैं। इसके अलावा यह क्रेडिट कार्ड आपको आर्ट कंप्लीमेंट्री डोमेस्टिक लॉउंज एक्सेस और दो इंटरनेट एयरपोर्ट लॉउंज एक्सेस की सुविधा 1 साल के अंदर देता है।
इसके अलावा बैंक के द्वारा इस क्रेडिट कार्ड के लेने पर महिलाओं को साल में एक बार हेल्थ चेकअप की सुविधा भी मिल जाती है। इसके साथ ही इसे लेने पर आपको किसी भी तरह की जॉइनिंग फीस नहीं देनी है।
वहीं अगर आप अपनी गाड़ी के लिए फ्यूल खरीदते वक्त इस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करती हैं, तो आपको एक प्रतिशत की फ्यूल सरचार्ज पर छूट भी मिलती है। लेकिन यह अधिकतम 100 रुपए प्रति माह ही है। इसके अलावा बैंक द्वारा जारी किए गए नियम के मुताबिक अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से 100 रुपए का खर्च करते हैं तो आपको दो रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। यानी अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 1000 रुपए की खरीदारी करते हैं, तो आपको 20 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।
हर साल देनी होगी मामूली सी फीस
इस क्रेडिट कार्ड पर आपको 499 रुपए की एनुअल फीस देनी होगी। अगर एक फाइनेंशियल ईयर में अपने 30000 रुपए से ज्यादा का एक्सपेंस कर लिया तो इसमें आपको 100 रुपए तक की छूट भी मिल जाएगी। इस क्रेडिट कार्ड महिलाओं को किसी भी तरह की ज्वाइनिंग फीस नहीं देनी पड़ती है।
इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से एक तो आपको रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे दूसरा ही स्पेशल कूपन वाउचर के तहत भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जाएगा। इसे आप बड़ी आसानी से यूनियन बैंक में अप्लाई करके मंगवा सकती हैं। लेकिन यह क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपकी सालाना आय कम से कम 2.5 लाख रुपए या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications