नई दिल्ली, अक्टूबर 27। दिवाली आने में करीब एक हफ्ते का समय बाकी है। ये समय कुछ खास काम करने के लिए शुभ माना जाता है। इनमें शॉपिंग और निवेश अहम है। शॉपिंग के लिए ढेरों सेल चल रही हैं, जिनमें तरह तरह के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। बात करते हैं निवेश की। हर साल दिवाली से पहले कई ब्रोकरेज फर्म चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह देती हैं। इस साल भी इन ब्रोक्रेज फर्मों में से एक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 7 शेयरों में निवेश की सलाह दी है, जो निवेशकों पर आने वाले समय में जम कर पैसा बरसा सकते हैं। अगर आप शेयरों में निवेश करते हैं या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप इन 7 शेयरों पर विचार कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में काफी जोखिम है, इसलिए निवेश करने या न करने का फैसला पूरी तरह आपका होगा।
बाटा इंडिया
बाटा इंडिया भारत में फुटवियर की सबसे बड़ा रिटेलर और प्रमुख निर्माता है। ये बाटा शू ऑर्गनाइजेशन का एक हिस्सा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 1,900-2,020 रुपये के बीच खरीदने की सलाह जारी की है। वहीं शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 2,380 रुपये रखा गया है। यानी आपको इस शेयर से अच्छी कमाई हो सकती है।
टीसीएनएस क्लोथिंग
टीसीएनएस क्लोथिंग भारत की प्रमुख महिला ब्रांडेड एपेरल कंपनी है। इसके देश में तीन प्रमुख ब्रांड हैं। इनमें डब्लू, ऑरेलिया और विशफुल शामिल हैं। इस शेयर को 720-760 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। जबकि अनुमान है कि ये शेयर 860 रुपये तक जा सकता है। यानी इसका टार्गेट प्राइस 860 रु है।
बैंक ऑफ बड़ौदा
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर को 90-100 रुपये के बीच खरीदें। बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए 120 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा गया है। आपको बता दें कि यह 13.2 करोड़ ग्राहकों के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत बैंक है।
गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स
गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स एक लॉजिस्टिक्स कंपनी है, जिसकी बैलेंस शीट काफी मजबूत है। इसीलिए इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गयी है। बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स के शेयरों में 255-275 रुपये के बीच निवेश करें। इसके शेयरों में आप 350 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश करें।
महिंद्रा लाइफस्पेस और एक्शन कंस्ट्रशन
महिंद्रा लाइफस्पेस अपनी बैलेंस शीट को सुधार रही है। इसके अलावा कंपनी लगातार अपना विस्तार भी कर रही है। इसलिए शेयरों में निवेश से पैसा बन सकता है। इस शेयर को 255-280 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गयी है। महिंद्रा लाइफस्पेस के शेयर के लिए टार्गेट 325 रुपये है। बात करें दूसरे शेयर यानी एक्शन कंस्ट्रशन की तो इसने बीती कुछ तिमाहियों में लगातार बढ़िया नतीजे पेश किए हैं। इसलिए इसे 215-240 रु के बीच खरीदें और 300 रु के स्तर तक जाने तक अपने पास रखें। 300 रु इसका टार्गेट प्राइस है।
वर्धमान स्पेशल स्टील्स
लिस्ट में अंतिम नाम है वर्धमान स्पेशल स्टील का। इसे आप 250-275 रुपये के बीच खरीद सकते हैं। वहीं शेयर के लिए टार्गेट प्राइस 340 रुपये का है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications