नई दिल्ली, जून 29। गांवों, कस्बों और शहरों में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में बिजली के कटौती से परमानेंट निजात पाने के लिए सोलर पैनल सेट कराना एक बेहतर विकल्प है। घर की छत या कहीं स्थाई जगह पर सोलर पैनल लगवाना केवल बिजली कटौती से ही राहत नहीं देगा बल्कि यह आपके कमाई का जरिया भी बन सकता है। सोलर पैनल आपको महंगी बिजली बिल से भी छुटकारा दिलाता है। लोग सोलर पैनल लगवाने के खर्चे के कारण अक्सर इसे लगवाने से हाथ खींच लेते है। अच्छी खबर यह है कि सरकार सोलर पैनल लगवाने पर अच्छी खासी सब्सिडी दे रही है। सरकारी खर्च पर आप खेती के लिए ट्यूबवेल सोलर प्लांट लगा सकते हैं। बिजली के खपत के अनुसार ही आपको सोलर पैनल और इसके साथ का इनवर्टर खरीदना चाहिए।
सोलर का चयन
बिजली के खपत के अनुसार सोलर पैनल और इनवर्टर के कई सारे विकल्प आते है। इन सब के लिए सरकारी सब्सिडी भी अलग-अलग है। आइए सोलर पैनल इनवर्टर के सभी प्रकार और उसपर मिलने वाले सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानते है।
सोलर का चयन
सोलर पैनल सेट-अप का सही चयन आप तभी कर पाएंगे जब आपको अपने घर में बिजली की खपत की पूरी जानकारी हो। मान लीजिए आप अपने घर में लाइट, कूलर, पंखों के साथ-साथ 1.5 टन की दो इनवर्टर एसी चलाना चाहते हैं, तो आपको एक ऐसे सोलर पैनल सेट की जरूरत है जो कम से कम 20 यूनिट बिजली पैदा कर सके। इस कंडीशन में 4 किलो वाट का सोलर पैनल का सेटअप लगावाना आपके लिए बेहतर विकल्प रहेगा। अगर पूरी बिजली की खपत नही हो पाती हो तो आप इसे सरकार को बेच भी सकते है।
पैनल सेट-अप के जरूरी सामान
सोलर इनवर्टर
आपका पूरा सोलर पैनल सेट सोलर इनवर्टर के माध्यम से बिजली का संचालन करता है। यदि आप घर के बिजली का खर्च बचाने के साथ-साथ कुछ कमाई भी करना चाहते है तो आपको बाजार से 5 किलोवाट का सोलर इन्वर्टर खरीदना चाहिए। 5 किलो वॉट के सोलर इन्वर्टर की कीमत थोड़ी महंगी है। अगर आपको बजट ना हो तो आपको बीडब्ल्यूएम टेक्नोलॉजी वाला सोलर इन्वर्टर खरीदना चाहिए।
बैटरी
सोलर के लिए बैटरी पर ही सोलर सेट-अप का पूरा खर्चा डिपेंड करता है। यदि किसी को चार बैटरी का सोलर सेट-अप लगाना है तो इन्वर्टर सस्ता आएगा। अगर यह संख्या 8 है तो इन्वर्टर महंगा मिलेगा। बैटरी की कीमत 15 हजार रुपये के रेंज में होती है।
सोलर पैनल
बाजार में तीन तरह के पॉलीक्रिस्टलाइन, मोनो पर्क और बायफेशियल सोलर पैनल उपलब्ध है। बजट की कमी हो और जगह ज्यादा हो तो पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल प्रयोग करें और अगर जगह कम हो तो सोलर पैनल का प्रयोग करना चाहिए।
कैसे मिलेगी सब्सिडी
सरकार की अधिकारिक बेवसाइट mnre.gov.in पर सब्सिडी से संबंधित सभी प्रक्रियाओं और जरूरतों का विवरण दिया हुआ है। सोलर लगाने वाली कंपनियां भी आपको सब्सिडी से जुड़ी सारी जानकारी देती है और सब्सिडी के लिए मदद भी करती है। सोलर पैनल लगवाना एक बेहतरीन फैसला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications