नयी दिल्ली। सैलेरी पाने वालों के लिए एक बड़ी खबर आई है। ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने ईपीएफ पर वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दर का ऐलान कर दिया है। ईपीएफ सब्सक्राइबर्स को 2019-20 में अपने जमा पैसे पर 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। झटका देने वाली बात ये है कि 8.5 फीसदी की ब्याज दर पिछले 7 सालों में सबसे कम है। जहां तक ब्याज भुगतान का सवाल है तो ये पैसा भी ईपीएफओ एक बार में नहीं देगा। बल्कि 2019-20 के लिए तय किए गए 8.5 फीसदी ब्याज में से फिलहाल 8.15 फीसदी का भुगतान किया जाएगा। जबकि बाकी 0.35 फीसदी ब्याज ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के खातों में इसी साल दिसंबर में डाला जाएगा।
मार्च में की गई थी सिफारिश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च में हुई ईपीएफओ की एक बैठक में ही 2019-20 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज दर की सिफारिश कर दी गई थी। हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया था। मगर अब श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में हुई सीबीटी (Central Board of Trustees) की बैठक में 8.5 फीसदी ब्याज दिए जाने का फैसला लिया गया। ईपीएफओ ब्याज की दूसरी किस्त दिसंबर में देगा, जबकि इससे पहले अगले महीने यानी अक्टूबर में पहली किस्त जारी की जाएगी।
दिसंबर में दूसरी बैठक
ईपीएफओ ने इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज देने के लिए घाटे को पूरा करने के लिए एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों में अपने कुछ निवेश को बेचने की योजना बनाई थी। हालांकि यह योजना कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बीच कमजोर बाजार स्थिति के कारण कामयाब नहीं हो पाई। अब सीबीटी दिसंबर में फिर से बैठक करेगा और बाकी 0.35 प्रतिशत ब्याज खातों में जमा करने पर फैसला लेगा। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज पर अपनी सहमति दे दी है।
पिछले 5 सालों में कितना मिला ब्याज
ईपीएफ पर पिछले 5 सालों में मिले ब्याज दर पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 फीसदी रही थी। इसके बाद वित्त वर्ष 2015-16 के लिए यह दर 8.80 फीसदी, वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 8.55 फीसदी और वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी रही थी। ईपीएफओ के इस समय करीब 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। आपको जो सैलरी मिलती है उसमें सैलेरी और महंगाई भत्ते (डीए) का 12 फीसदी आपके पीएफ अकाउंट में जाता है। इतना ही पैसा आपकी कंपनी भी डालती है। आप अपने पीएफ के पैसे को कुछ शर्तों के साथ रिटायरमेंट से पहले भी निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications