EPFO New Rules: वैसे तो ईपीएफ यानी एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड का इस्तेमाल लोग अपनी रिटायरमेंट के बात करते हैं। लेकिन कई बार हमें रिटायरमेंट से पहले ही पैसों की जरूरत होती है और ऐसे में ईपीएफ के जरिए पैसा निकाला जा सकता है। आपके बच्चे का एडमिशन कराना हो या फिर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो या फिर बेटी की शादी हो ऐप के जरिए ऐसे हर मौके पर पैसा निकाला जा सकता है। दरअसल ईपीएफओ के द्वारा लाया गया नया नियम इसी से जुड़ा हुआ है। दरअसल अब आप ईपीएफ अंकाउंट से दोगुना तक ज्यादा पैसे निकाल सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि अब ईपीएफओ के द्वारा पैसे निकालने की लिमिट को 50,000 रुपए से बढ़कर 1 लाख रुपए तक कर दिया गया है। इसके लिए ईपीएफओ के पैराग्राफ 68J के तहत आप मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर ईपीएफ खाते से एक लाख रुपए तक की रकम निकाल सकते हैं।

हालांकि आप कुछ खास बीमारियों में आपको ईपीएफ से आप पैसे निकाल सकते हैं। इनमें अगर आप किसी कारण वश लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं, तो ईपीएफ के जरिए पैसे निकाल सकते हैं।
इसके अलावा आप टीबी, पैरालिसिस, कैंसर, लैप्रोसी, हार्ट डिजीज या फिर दिल की बीमारी जैसे गंभीर रोग के दौरान के पीएफ से ये अडवांस अमाउंट निकाल सकते हैं।
क्या हुआ है खास बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ईपीएफएओ ने अब क्लेम की प्रोसेस को और आसान बना दिया है। इस बदलाव के तहत अब आपको क्लेम करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जैसे किसी भी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके अलावा मैक्सिमम एडवांस रकम के निर्धारण के लिए ईपीएफ मेंबर की बेसिक सैलरी, डीए, पर्सनल इनवेस्टमेंट और मिल रहे ब्याज पर आधारित होती है।
जैसा की हम आपको पहले बचा चुके हैं, ईपीएफ के द्वारा आप घर खरीदने के लिए, खुद की शादी के लिए या फिर लोन चुकाने के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस साल ईपीएफओ के अमाउंट पर मिलने वाली ब्याज दर को 8.15 परसेंट से बढ़ाकर 8.25 परसेंट तक कर दिया गया है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप चाहें तो ईपीएफ के पैसे को बिना छेड़े सुरक्षित रखकर बुढ़ापे के लिए काफी बड़ा पेंशन फंड रेडी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications