नई दिल्ली, अक्टूबर 10। अगर पहले से तय अवधि और फिक्स रिटर्न के लिए निवेश करना है तो फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) में निवेश करना हमेशा सही ऑप्शन रहेगा। फिर चाहे आपको किसी छोटी अवधि के लिए निवेश करना हो या फिर लंबी अवधि के लिए। फिक्स्ड डिपॉजिट के कई फायदे हैं, जिनमें कॉम्प्टिटिव ब्याज दर, कोई बाजार जोखिम नहीं, बुजुर्ग नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा और मासिक ब्याज भुगतान का ऑप्शन शामिल है। सावधि जमा (एफडी) उन लोगों के लिए बेहतरीन निवेश विकल्पों में से हैं, जो बाजार आधारित जोखिम के बिना लगातार रिटर्न अर्जित करना चाहते हैं। यहां हम आपको उन चार बैंकों की डिटेल देंगे, जिनमें आपको 1 साल की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज मिल सकता है। साथ ही जानेंगे कि कैसे आप 1 साल में एफडी में पैसा लगा कर 67500 रु तक की ब्याज राशि हासिल कर सकते हैं।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में एकमात्र बैंक है जो 1 वर्ष की जमा राशि पर आम जनता को 6.25 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। बैंक ने अंतिम बार 07 मई 2021 को एफडी पर अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था। इस बैंक में 7-14 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 2.50 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3 फीसदी ब्याज मिलता है। 15-60 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3 फीसदी और 3.5 फीसदी हैं। 61-190 दिनों के लिए 3.75 फीसदी और 4.25 फीसदी, 91-180 दिनों के लिए 4.5 फीसदी और 5 फीसदी, 181-364 दिनों के लिए 5.50 फीसदी और 6 फीसदी और 1 साल पर 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी हैं।
ऐसे पाएं 67500 रु का ब्याज
अगर कोई वरिष्ठ नागरिक जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1 साल की एफडी में निवेश करता है तो उसे 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। यदि जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की 1 साल की एफडी में वरिष्ठ नागरिक 10 लाख रु का निवेश करे तो उसे इतनी राशि पर 67500 रु का ब्याज राशि मिल जाएगा।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वर्तमान में 1 वर्ष की जमा राशि पर आम जनता को 6 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस बैंक में 7-29 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 2.90 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.40 फीसदी ब्याज मिलता है। 30-89 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3.50 फीसदी और 4 फीसदी हैं। 90-179 दिनों के लिए 4.25 फीसदी और 4.75 फीसदी, 180-364 दिनों के लिए 4.75 फीसदी और 5.25 फीसदी और 1 साल पर 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी हैं।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक 1 वर्ष की जमा राशि पर आम जनता को 6 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस बैंक में 7-14 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 2.50 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3 फीसदी ब्याज मिलता है। ये बैंक 270-354 दिनों के लिए 5 फीसदी और 5.5 फीसदी ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। 355-364 दिन के लिए भी इसकी यही ब्याज दरें हैं।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक में 1 वर्ष की जमा राशि पर आम जनता को 6 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस बैंक में 7-14 दिन की एफडी पर सामान्य लोगों को 3.25 फीसदी और सीनीयर सिटीजन को 3.75 फीसदी ब्याज मिलता है। 15-45 दिनों के लिए ये ब्याज दरें 3.75 फीसदी और 4.25 फीसदी हैं। 91-180 दिनों के लिए 4.5 फीसदी और 5 फीसदी, 181-240 दिनों के लिए 5 फीसदी और 5.5 फीसद, 241-364 दिनों के लिए 5.25 फीसदी और 5.75 फीसदी और 1 साल पर 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications