नई दिल्ली, नवंबर 28। इस समय साधारण बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराना नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि वर्तमान में ब्याज दरें कम हैं और मुद्रास्फीति की दर काफी हाई है। ऐसे में आपको मुद्रास्फीति की रेट से कम ब्याज मिलेगा। नतीजे में आपका पैसा समय के साथ बढ़ने के बजाय घटेगा। मगर फिर भी यह उन लोगों के लिए निवेश के हिसाब से सबसे अच्छा दांव है जिनकी एक चिंता जोखिम है। क्योंकि एफडी में जोखिम नहीं होता। आपके 5 लाख रु तक का बीमा भी होता है।
क्या करें ऐसे निवेशक
यदि आप भी जोखिम से बचने वाले निवेशक हैं तो एफडी ही आपके लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। फिलहाल बैंक लंबी अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5% से 6.5% के बीच ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले कि आप एफडी में अपने पैसे डालने का निर्णय लें, बैंकों और पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना कर लें।
कैसे करें निवेश
अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अलग तरह की निवेश योजना की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, अपने बच्चे की 15 साल की शिक्षा के लिए एफडी में फंड रखना आपके लिए बेहतर नहीं होगा। क्योंकि एफडी निवेश रियल रिटर्न नहीं देता है, यानी मुद्रास्फीति को मात देने वाला रिटर्न। हालांकि, अगर आप एक या दो साल के लिए योजना बना रहे हैं तो एफडी उपयुक्त हो सकती है।
बेस्ट ब्याज दरें
एफडी में निवेश करने से पहले निवेश पर दी जाने वाली दरों की तुलना करनी चाहिए। यहां हम आपको 1 करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर बैंकों और उनके द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की जानकारी देंगे।
यस बैंक
यस बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 5-5.5 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.75-6 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 6 फीसदी, 3-5 साल के लिए 6.25 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 6.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
डीसीबी बैंक
डीसीबी बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 5.45 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.3-5.95 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.5 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.95 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए भी इतनी ही ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 4.4 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5.10-5.25 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.4 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.4 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
आरबीएल बैंक
आरबीएल बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 4.5-5.25 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 6 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 6 फीसदी, 3-5 साल के लिए 6.3 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.75-6.3 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
एसबीआई
एसबीआई में 6 महीने से 1 साल के लिए 4.4 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 5 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.1 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.3 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.4 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 3.5-4.4 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 4.9-5 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5-5.15 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.15-5.35 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.35-5.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक में 6 महीने से 1 साल के लिए 4.4 फीसदी, 1 से 2 साल के लिए 4.9 फीसदी, 2 से 3 साल के लिए 5.15 फीसदी, 3-5 साल के लिए 5.3 फीसदी और 5 साल से अधिक के लिए 5.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications