नई दिल्ली, अगस्त 10। हालांकि एफडी और किसी शेयर की तुलना ठीक नहीं है। लेकिन अगर एसबीआई की बात हो तो तुलना न सही लेकिन जानकारी तो साझा की ही जा सकती है। आमतौर पर बैंक की एफडी का पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है और शेयर बाजार को रिस्की निवेश माना जाता है। लेकिन यहां पर ध्यान रखने की बात यह है कि एसबीआई की एफडी तो पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन एसबीआई का शेयर नहीं। क्या ऐसा संभव है कि कोई कंपनी या बैंक सुरक्षित न हो और उस कंपनी या बैंक में एफडी या जमा सुरक्षित हो। इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में आइये जानते हैं कि एक साल की एफडी में कितना ब्याज मिल रहा है, और एसबीआई के शेयर का 1 साल का प्राइस टार्गेट क्या है।
सबसे पहले जानिए एक साल में एसबीआई के शेयर ने कितना दिया है रिटर्न
जहां तक एसबीआई के शेयर की बात है तो उसने जहां एक माह में ही 5.63 फीसदी का रिटर्न दिया है, तो 3 माह में 8.60 फीसदी का रिटर्न का रिटर्न दिया है। वहीं यह रिटर्न इस साल जनवरी से लेकर 9 अगस्त तक करीब 12.08 फीसदी का रिटर्न का रहा है। जहां तक एक साल की बात है तो यह रिटर्न 21.01 फीसदी का रहा है। यहां पर यह भी ध्यान रखने की जरूरत है कि शेयर बाजार में बीता साल रिटर्न के हिसाब से खराब रहा है।
आइये अब जानते हैं कि एसबीआई की एफडी का ब्याज
जानिए एसबीआई की एफडी का 1 साल का ब्याज
एसबीआई की एफडी पर इस वक्त 1 साल से लेकर 2 साल की कम की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.30 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं यह ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को 5.80 फीसदी दिया जा रहा है। अगर बीते 1 साल पहले का ब्याज की बात की जाए तो वह इससे थोड़ा सा कम था। यानी एक साल की एफडी पर आगे कितना पैसा वापस मिलेगा यह अभी से जाना जा सकता है।
अब जानिए एसबीआई के शेयर का 1 का टार्गेट
एसबीआई इस वक्त देश का सबसे बड़ा बैंक है। बीते कई साल से एनपीए की समस्य को झेल रहा यह बैंक अब काफी फिट हो गया है। यही कारण है कि ब्रोकरेज कंपनी सीएलएसए ने एसबीआई का प्राइस टार्गेट बढ़ा दिया है। नए टार्गेट के हिसाब से अगर एसबीआई के शेयर में 1 साल के नजरिए से निवेश किया जाता है तो उसे करीब 30 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
जानिए एसबीआई पर ब्रोकरेज के टार्गेट
- सीएलएसए : टार्गेट 615 रुपये से बढ़ाकर 660 रुपये किया
- एचएसबीसी : टार्गेट 600 रुपये से बढ़ाकर 630 रुपये किया
- मार्गन स्टैनले : टार्गेट 580 रुपये से बढ़ाकर 620 रुपये किया
- जेफ्फरीज : टार्गेट 620 से बढ़ाकर 630 रुपये किया
- नोमूरा टार्गेट : 665 रुपये पर बरकरार रखा
- आईसीआईसीआई सिक्योरिटिज : टार्गेट 673 रुपये बरकरार रखा
जानिए एसबीआई के शेयर का रेट और 1 साल का हाई और लो स्तर
एसबीआई का शेयर आज 514.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। आज इस शेयर का जहां न्यूनतम स्तर 513.40 रुपये का रहा वहीं उच्चतम स्तर 523.50 रुपये का रहा। जहां तक एक साल के न्यूनतम स्तर की बात है तो यह 401.25 रुपये का रहा था। वहीं बीते एक साल में उच्चतम स्तर 549.00 रुपये का रहा है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications