नई दिल्ली, अगस्त 28। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की अगली किश्त 30 अगस्त से निवेश के लिए खुलेगी। ये किश्त पांच दिनों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी। इस किश्त में एक ग्राम गोल्ड का रेट 4,732 रुपये तय किया गया है। आपके पास सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 सीरीज VI सब्सक्रिप्शन में निवेश करने के लिए 30 अगस्त से 3 सितंबर 2021 तक का मौका होगा। आगे जानिए बाकी डिटेल।
इन लोगों को मिलेगा डिस्काउंट
आरबीआई के अनुसार बॉन्ड की नॉमिनल वैल्यू 4,732 रुपये प्रति ग्राम सोना है। सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से, इन बॉन्ड्स पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट भी देती है। ये छूट ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को और आवेदन के लिए भुगतान डिजिटल मोड के माध्यम करने वालों को मिलती है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइज 4,682 रुपये प्रति ग्राम सोना होगा। आपको इन बॉन्ड्स में निवेश करने साल में दो बार 2.5-2.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
किया था 6 किस्तों का ऐलान
इससे पहले, सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरणों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करने की घोषणा की थी। आरबीआई भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करता है। इन बॉन्डों को बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुने गए पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई के माध्यम से बेचा जाता है।
सरकार को मिले 25000 करोड़ रु से अधिक
सरकार ने मार्च 2021 के अंत तक गोल्ड बॉन्ड योजना की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 25,702 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रिजर्व बैंक ने 2020-21 के दौरान कुल 16,049 करोड़ रुपये (32.35 टन) की एसजीबी की 12 किश्तें जारी की थीं। यह योजना नवंबर 2015 में फिजिकल सोने की मांग को कम करने और सोने की खरीदारी के लिए घरेलू बचत को वित्तीय बचत में बदलने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
कैसे तय होता है दाम
सब्सक्रिप्शन अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के सिम्पल औसत के आधार पर इन बॉन्ड की कीमत भारतीय रुपये में तय की जाती है। ये बॉन्ड 1 ग्राम की बेसिक यूनिट के साथ ग्राम में अंकित होते हैं।
एक ग्राम के लिए किया जा सकता है निवेश
बॉन्ड की अवधि 8 वर्ष के लिए होती है, मगर 5वें वर्ष के बाद इन बॉन्ड्स से बाहर निकलने का ऑप्शन होता है। न्यूनतम 1 ग्राम सोने के लिए निवेश किया जा सकता है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) में एक व्यक्ति के लिए निवेश की अधिकतम सीमा 4 किलोग्राम, एचयूएफ (हिंदू यूनाइटेड फैमिली) के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्टों और इसी तरह की संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम है। एसबीआई से ये बॉन्ड खरीदने के लिए सबसे पहले नेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें। फिर ई-सर्विसेज पर क्लिक करें और 'सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड' पर जाएं। 'नियम और शर्तें' चुनें और 'प्रोसीड' पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। यह वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा। फिर सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद खरीदारी फॉर्म में सब्सक्रिशन क्वांटिटी (आपके कितने बॉन्ड लेना चाहते हैं) और नॉमिनी की डिटेल दर्ज करें। अब 'सबमिट' पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications