Gold Price on Monday: आज 23 सितंबर को कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है. बुलियन मार्केट में जबरदस्त मजबूती दर्ज की जा रही है. विदेशी बाजारों से लेकर घरेलू बाजारों तक सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. US में ब्याज दरें घटने की वजह से सोने में रिकॉर्ड तेजी है. कॉमैक्स से लेकर MCX और सर्राफा बाजारों में तेजी है. 10 ग्राम का भाव भी आसमान छू रहा है. आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक भाव बढ़ गए हैं.

सर्राफा बाजार में क्या है भाव?
सोने का भाव कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज 23 सितंबर को उछल गया है. सर्राफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने का रेट महंगा हो गया है. आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,980 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,615 रुपए प्रति ग्राम है. 10 ग्राम का भाव भी 200 रुपए की मजबूती के साथ 69800 रुपए पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव 2000 रुपए की उछाल के साथ 698000 रुपए के भाव पर है.
24 कैरेट सोने का रेट 220 रुपए की उछाल के साथ 76150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम का भाव 2200 रुपए चढ़कर 761500 रुपए के भाव पर पहुंच गया है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने का रेट 160 रुपए महंगा होकर 57110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसका 100 ग्राम भाव भी 1600 रुपए चढ़कर 571100 रुपए पर बिक रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट
जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,995 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,630 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में भी चमका सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव आज उछल गया है. सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:10 पर 260 रुपए की मजबूती के साथ 74300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 15 रुपए की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रही, जिसका रेट 90150 रुपए प्रति किलोग्राम पर है. कीमतों में तेजी का अहम फैक्टर ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में जोश है. साथ ही डॉलर इंडेक्स लगातार नीचे बरकरार है.

कॉमैक्स पर सोने में रैली जारी
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में सोने का भाव जोरदार तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर सोने की कीमत शुक्रवार को पहली 2600 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकला था. ब्याज दरें घटने और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से सोने में जोश देखने को मिल रहा है. सोने का भाव 2024 में अब तक 26% उछल चुका है, जोकि 2010 के बाद पहली बार इतनी बड़ी तेजी दर्ज की जा रही. कॉमैक्स पर फिलहाल सोना 2650 डॉलर प्रति ऑन्स के पार कारोबार कर रहा, जबकि चांदी की कीमत हल्की गिरावट के साथ 31.45 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: 13 अप्रैल को कीमतों में स्थिरता, जानें आज का ताजा रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications