Gold Price Outlook 2025: सोने के लिहाज 2024 एक शानदार साल रहा. सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और मॉनेटरी पॉलिसीज में बदलाव जैसे अलग-अलग फैक्टर्स की वजह से सोने ने रिकॉर्ड बनाय. इसके अलावा भारत और चीन में बढ़ती कंज्युमर डिमांड ने भी अहम भूमिका निभाई.
2024 में गोल्ड के लिए अहम फैक्टर्स
2024 में जियो-पॉलिटिकल नजरिए से मिडिल ईस्ट में टेंशन और चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध से बुलियन मार्केट में जोश दिखा. इन टेंशन ने सेफ-हेवन के तौर पर सोने को लेकर डिमांड बढ़ी. अमेरिका और चीन में आर्थिक अनिश्चितताओं ने हेज के रूप में इसकी अपील को और बढ़ा दिया.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 75 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की, जिससे डॉलर कमजोर हुआ और बॉन्ड यील्ड कम हुई. ईसीबी और बीओई जैसे बड़े सेंट्रल बैंकों ने भी मॉनेटरी पॉलिसीज को नरम रखने का काम किया, जबकि चीन ने धीमी ग्रोथ और महंगाई से निपटने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक उपायों को लागू किया.

सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी
केंद्रीय बैंक सोने के बाजार में प्रमुख खिलाड़ी बने रहे, जिनकी खरीद लगातार दो साल तक 1,000 टन से ज्यादा रही. चीन, रूस और तुर्की जैसे देशों ने डी-डॉलराइजेशन प्रयासों के तहत अपने सोने के भंडार में बढ़ोतरी की. भारत के रिजर्व बैंक ने भी 2024 में अपने सोने के भंडार को सक्रिय रूप से बढ़ाया. बता दें कि 2025 में केंद्रीय बैंक की मांग सालाना 500 टन से अधिक रहने की उम्मीद है.
भारत ने सोने के आयात शुल्क में 900 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की, जिसके कारण ज्वैलरी डिमांड में सालाना आधार पर 18% की बढ़त हुई. साथ ही अनुकूल मानसून की स्थिति और बढ़ती ग्रामीण आय ने इस बढ़त को सपोर्ट मिला.
ग्लोबल ज्वैलरी मार्केट में डिमांड
केडिया कमोडिटीज ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024 में ग्लोबल ज्वैलरी डिमांड में 18% की बढ़त हुई, जबकि FY2025 में इसमें 14-18% की ग्रोथ का अनुमान है.भारत का संगठित आभूषण क्षेत्र टियर II और III शहरों में फैल रहा है. वित्त वर्ष 2025 के दौरान ब्रांडेड ज्वैलरी से रेवेन्यू में सालाना आधार पर 18-20% की बढ़ने होने का अनुमान है. पिछले साल केंद्रीय बैंक ने 1,200 टन की खरीद ने आपूर्ति की गतिशीलता को महत्वपूर्ण रूप से आकार दिया.
2025 में कितना बढ़ेगा सोने का भाव
जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सेंट्रल बैंक की एक्टिविटीज, मॉनेटरी पॉलिसीज में बदलाव और भारत और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में मजबूत कंज्युम बाइंग के लिहाज से 2025 में सोने का परफॉर्मेंस मजबूत रहने की संभावना है.
केडिया कमोडिटीज के अजय केडिय ने कहा कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने का भाव 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और COMEX (कमोडिटी एक्सचेंज) पर 2,900 डॉलर प्रति ऑन्स के स्तर को छूने का अनुमान है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications