Gold Price on 1st Oct: बुलियन मार्केट में नए महीने की पहली तारीख को जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. घरेलू से लेकर विदेशी बाजारों तक कीमतों में हलचल है. कॉमैक्स से लेकर MCX तक कीमतें फिलहाल मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. लेकिन सितंबर का महीना रिकॉर्डतोड़ रहा. तिमाही भी धमाकेदार रही. FY25 की पहली छमाही में सोना करीब 11 फीसदी और चांदी करीब 21 फीसदी उछल चुकी हैं. पिछले 4 सालों के लिहाज से देखें तो बीती तिमाही सबसे अच्छी रही.
आज सोने की कीमतें
घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें आज 1 अक्टूबर को कमजोरी के साथ ट्रेड कर रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव करीब 70 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 10 ग्राम का रेट 75500 रुपए के पास है. वहीं, चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. MCX पर सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 76527 रुपए प्रति ग्राम है.
MCX पर दिसंबर वायदा का भाव करीब 370 रुपए की मजबूती के साथ 91088 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. FY25 की पहली छमाही में चांदी का रेट करीब 21 फीसदी उछल चुका है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 100289 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजारों में सोना सुस्त, चांदी चमकी
विदेशी बाजारों में सोने में रिकॉर्ड रैली के बाद कमजोरी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने ऊपरी स्तरों से मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. स्पॉट गोल्ड का भाव सवा फीसदी की गिरावट के साथ 2,626 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गया है. फ्यूचर्स में सोना पौना फीसदी की गिरावट के साथ 2,650 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गया है. बताते चलें कि FY25 के पहली छमाही में स्पॉट पर सोना 17.55 फीसदी उछल चुका है.
चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर चांदी का भाव आधे फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. इसका रेट 31.60 डॉलर प्रति ऑन्स के पास ट्रेड कर रहा है. स्पॉट पर चांदी का भाव FY25 की पहली छमाही में करीब 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 13 अप्रैल को चांदी में फिर आई गिरावट, 5000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications