Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज 21 अगस्त को एक्शन देखने को मिल रहा. बुलियन मार्केट में एक बार फिर चमक लौट गई है. सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के भाव उछल गए हैं. आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से सोने में चमक देखने को मिल रही है.
भारत में सर्राफा बाजार में सोने का भाव 550 रुपए तक उछल गया है. बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 6,710 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,320 रुपए प्रति ग्राम है. घरेलू बाजारों के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी सोने का भाव उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. कॉमैक्स पर रेट 2550 डॉलर के पार निकल गया है. चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की जा रही है. इससे पहले 20 अगस्त को सोने का भाव गिर गया था.
सर्राफा बाजार में चमका सोना
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है. 22 कैरेट सोने का दाम 500 रुपए बढ़कर 67100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव 67100 रुपए है. 24 कैरेट सोने का भाव भी 550 रुपए की मजबूती के साथ आज 73200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का रेट 732000 रुपए है. इसी तरह 18 कैरेट गोल्ड का रेट 410 रुपए की मजबूती के साथ 54900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 100 ग्राम का भाव 549000 रुपए है.

अगस्त में 4% महंगा हुआ सोना
सोने का भाव सर्राफा बाजार में अगस्त महीने में अब तक करीब 4% उछला है, जबकि जुलाई में इसका भाव 3% कमजोर हुआ था. 1 अगस्त को 22 कैरेट सोने के रेट 6,450 रुपए प्रति ग्राम था, जोकि 21 अगस्त को 6710 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. 24 कैरेट का भाव भी 7036 रुपए प्रति ग्राम से बढ़कर 7320 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जोकि इस महीने का हाइएस्ट प्राइस भी है.
MCX पर सोने हुआ महंगा
सर्राफा बाजार के सात वायदा बाजार में भी सोने की चमक बढ़ गई है. MCX पर आज सुबह 11 बजे अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव करीब 250 रुपए महंगा हो गया, जोकि 72000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 75128 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी बढ़ गई है. सितंबर कॉन्ट्रैक्ट का रेट करीब 250 रुपए की मजबूती के साथ 85000 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.

ग्लोबल मार्केट में रिकॉर्ड हाई पर सोना
विदेशी बाजारों में भी सोने में जोश देखने को मिल रहा है. सितंबर पॉलिसी में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों कटौती कर सकता है. आज फेड मिनट्स भी जारी होगी. निवेशक भी इसी इंतजार में हैं. इससे पहले स्पॉट गोल्ड का रेट रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. कॉमैक्स पर सोना 2550 डॉलर प्रति ऑन्स के पार ट्रेड कर रहा है. चांदी की कीमत भी 30 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. सोने में जोश भरने का काम कमजोर डॉलर इंडेक्स भी कर रहा है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Silver Price Today: 13 अप्रैल को चांदी में फिर आई गिरावट, 5000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?



Click it and Unblock the Notifications