अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो बिना जोखिम लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपको भारतीय डाकघर की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। एक अच्छा निवेश बढि़या रिटर्न देता है। पैसा निवेश करने के कई विकल्प हैं।
नई दिल्ली, अप्रैल 4। अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो बिना जोखिम लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपको भारतीय डाकघर की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। एक अच्छा निवेश बढि़या रिटर्न देता है। पैसा निवेश करने के कई विकल्प हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में जोखिम कम होता है। इसके साथ ही पैसे डूबने की संभावना कम होने के साथ ही अच्छा रिटर्न मिलता हो। पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करने पर सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि यह मार्केट रिस्क से अलग होता है और निवेशक को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न देता है। तो चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि बेहतर रिटर्न के लिए कहां निवेश करें।

पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा स्कीम
अगर आप भी अपने पैसों को लंबे समय के निवेश कर ज्यादा से ज्यादा से रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की खास बात ये हैं कि इसमें आप हर महीने छोटे निवेश पर भविष्य में बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 19 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए और आप भारतीय नागरिक होने चाहिए। इस स्कीम में आप 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। खुशखबरी : इस बड़े बैंक ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब होगा औेर भी ज्यादा फायदा
लोन की भी सुविधा
इस स्कीम में निवेशक हर महीने, तीन महीने, छह महीने और सालाना के आधार पर प्रीमियम जमा कर सकता है। निवेशकों को प्रीमियम भरने की आखिरी तारीख बीतने के बाद 30 दिन की प्रीमियम भरने की छूट मिलती है। इस स्कीम की एक खास बात ये भी है कि आपको इस स्कीम में भविष्य में लोन की सुविधा मिल सकती है। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा स्कीम पर अगर आप लोन उठाना चाहते हैं तो आपने कम से कम 4 साल का प्रीमियम इस स्कीम में भरा होगा। 4 साल निवेश करने के बाद बैंक इस स्कीम पर आपको लोन की सुविधा दे देगी।
हर महीने करें 1411 रुपये के निवेश, मिलेगा 35 लाख रुपये
इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आप 10 लाख रुपये तक इस स्कीम में 55 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 1515 प्रीमियम देना होगा। वहीं अगर आप 10 लाख का निवेश 58 साल की उम्र में करते हैं तो आपको 1411 रुपये बतौर प्रीमियम देना होगा। वहीं 60 साल की उम्र में आपको मैच्योरिटी पर 34.60 लाख रुपये की राशि मिलेगी। किसी व्यक्ति की योजना पूरा होने से पहले मृत्यु हो जाती है तो सारा पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा।
ग्राम सुरक्षा योजना की नियम और शर्तें
- यह एक तरह की बीमा योजना है। इसमें 19 से 55 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम को ले सकता है।
- इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये है। इसके अलावा अधिकतम राशि की बात करें तो यह 10 लाख रुपये है।
- इस योजना में आप प्रीमियम राशि का पेमेंट- मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर कर सकते हैं।
- इसके अलावा प्रीमियम के पेमेंट पर 30 दिन की छूट मिलेगी। 31 से 35 लाख तक का फायदा मिलता है।
- आपको बता दें इस स्कीम में आपको 31 से 35 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा। इस स्कीम के तहत आप लोन भी ले सकते हैं। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस का भी फायदा मिलता है, लेकिन आप पॉलिसी खरीदने के 4 साल के बाद ही लोन लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications