नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) की ब्याज दरें आज से संशोधित कर दी हैं। अब वरिष्ठ नागिरकों को हर माह अधिकतम 9250 रुपये तक ब्याज के रूप में मिल सकेगा। एलआईसी ने आज से इस योजना के लिए ब्याज दर को घटाकर 7.40 फीसदी सालाना कर दिया है। पिछले साल तक यह ब्याज दर 8 फीसदी थी। ब्याज दर घटने के बाद भी यह योजना इस वक्त वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज दे रही है। यह ब्याज एसबीआई में सीनियर सिटिजन को एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर से करीब 1 फीसदी ज्यादा है। एसबीआई इस वक्त वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। इस योजना में हर साल 1 अप्रैल को ब्याज दरों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में इस योजना को जल्द लेने में ही फायदा है। पहले यह योजना बंद होने वाली थी, लेकिन हाल ही में इसे 3 साल के लिए यानी 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
क्या है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन स्कीम है। इसमें पेंशन का विकल्प चुनने के बाद वरिष्ठ नागिरकों यानी 60 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों केा 10 साल तक एक तय दर से गारंटीड पेंशन मिलती है। अगर इस दौरान स्कीम में निवेश करने वाले की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस किया जाता है। आज से एलआईसी इस योजना पर 7.40 फीसदी सालाना ब्याज देगी।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में अधिकतम निवेश की सीमा
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस जमा पर मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर पेंशन को लिया जा सकता है। इस स्कीम में सालाना पेंशन का विकल्प लेने के लिए न्यूनतम निवेश 1,56,658 रुपये का कराना होगा। इसी प्रकार मासिक पेंशन के भुगतान के मामले में न्यूनतम निवेश 1,62,162 लाख रुपये का करना होगा। तिमाही पेंशन के लिए न्यूनतम निवेश 1,61,074 रुपये और छमाही पेंशन के लिए न्यूनतम निवेश 1,56,658 रुपये का करना होगा। वहीं हर तरह के पेंशन विकल्प के लिए अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है।
जानिए कितनी मिलेगी गारंटीड पेंशन
अगर 15 लाख अधिकतम निवेश के लिहाज से देखें तो सालाना 7.4 फीसदी ब्याज के हिसाब से कुल ब्याज 1,10,000 रुपये होगा। अगर मंथली पेंशन के लिए आवेदन किया है तो 9250 रुपये हर महीने आपके बैंक खाते में 10 साल तक आते रहेंगे। वहीं तिमाही आधार पर यह 27750 रुपये मिलेगा, जबकि छमाही आधार पर पेंशन 55,500 रुपये मिलेंगे।
कौन ले सकता है यह पेंशन योजना
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में पेंशन लेने के लिए उम्र 60 साल की पूरी होना जरूरी है। हालांकि फिर अधिकतम उम्र की सीमा नहीं है। इस योजना में एक व्यक्ति अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कर सकता है, वहीं न्यूनतम 1,56,658 रुपये का निवेश किया जा सकता है।
कैसे लें प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में पेंशन
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। ऑनलाइन स्कीम में निवेश करने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं
https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
-पैन कार्ड की कॉपी
-पते का प्रूफ (आधार, पासपोर्ट की प्रति)
-उस बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी जिसमें खाताधारक को पेंशन चाहिए
नोट : आईडी के लिए बैंक पासबुक या फोटो सहित ऑफिस पासबुक, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, किसान फोटो पासबुक, गजटेड ऑफिसर की ओर से जारी सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी या विभाग से निर्दिष्ट कोई अन्य दस्तावेज भी मान्य हैं!
इन जरूरी बातों को भी जानें
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) में प्रीमेच्योर विद्ड्रॉल की सुविधा है, लेकिन कुछ खास मामलों में ही। इस तरह के मामलों में निवेश राशि का 98 फीसदी सरेंडर वैल्यू के तौर पर वापस किया जाता है। पॉलिसी के तीन सालों के बाद पीएमवीवीवाई पर लोन सुविधा ली जा सकती है। वहीं इस स्कीम में सरकार की अन्य पेंशन स्कीमों की तरह टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications