नई दिल्ली, अक्टूबर 4। पोस्ट ऑफिस के पाए एक से बढ़कर एक जमा और बचत योजनाएं हैं। अगर इनमें पैसा जमा किया जाए तो न सिर्फ अच्छा ब्याज मिलता है, बल्कि आराम से करोड़पति भी बना जा सकता है। इसके अलावा देश में जमा करने के बाद पैसा सबसे ज्यादा सुरक्षित भी पोस्ट ऑफिस में ही होता है। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे पर भारत सरकार सुरक्षा की पूरी गारंटी देती है। यानी पर जमा पैसा कभी डूब नहीं सकता है। वहीं इस वक्त बैंकों में जमा केवल 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित होता है। ऐसे में पैसों को पोस्ट आफिस में जमा करना ही समझदारी काम है।
आइये जानते हैं कि कौन सी है यह स्कीम और मूलधन से कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज।
यह है पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) जमा योजना में इस वक्त 5.8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर एक बार में 5 साल के लिए आरडी की जा सकती है। लेकिन बाद में इसे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा करके इसे कितने समय के लिए भी चलाया जा सकता है। अगर इस स्कीम में पैसा जमा किया तो 30 साल के बाद मूलधन से लगभग दोगुना ब्याज पाया जा सकता है। आइये जानते हैं यह कैसे होगा।
जानिए 30 साल में कैसे हो जाएंगे करोड़पति
अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस में लोग आरडी के तहत पैसा जमा करना शुरू करते हैं, तो 30 साल के बाद वह करोड़पति बन सकते हैं। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर इस ब्याज दर पर 30 साल तक आरडी में हर माह 10,000 रुपया जमा किया जाए तो यह 97,16,072 रुपये हो जाएगा। यानी निवेश लगभग 1 करोड़ रुपये का हो जाएगा। इन 30 साल के दौरान आप केवल 36 लाख रुपये ही जमा करेंगे। इसके अलावा आपको ब्याज के रूप में 61,16,072 रुपये मिलेगा।
अगर आपको लगता है कि 30 साल ज्यादा है, तो आइये जानते हैं कि 10,000 रुपये महीने की आरडी से 5 साल में कितने पैसे का फंड तैयार हो जाएगा।
जानिए आरडी से 5 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में आज से 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करता है, तो 5 साल के बाद उसके पास 6,97,481 रुपये होगा। इसमें 6 लाख खुद का जमा किया गया होगा और बाकी 97,481 रुपया ब्याज का होगा। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
आइये अब जानते हैं कि 10 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
जानिए आरडी से 10 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में आज से 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करता है, तो 10 साल के बाद उसके पास 16,28,963 रुपये होगा। इसमें 12 लाख खुद का जमा किया गया होगा और बाकी 4,28,963 रुपया ब्याज का होगा। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
आइये अब जानते हैं कि 15 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
जानिए आरडी से 15 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में आज से 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करता है, तो 15 साल के बाद उसके पास 28,72,951 रुपये होगा। इसमें 18 लाख खुद का जमा किया गया होगा और बाकी 10,72,951 रुपया ब्याज का होगा। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
आइये अब जानते हैं कि 20 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
जानिए आरडी से 20 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में आज से 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करता है, तो 20 साल के बाद उसके पास 45,34,290 रुपये होगा। इसमें 24 लाख खुद का जमा किया गया होगा और बाकी 21,34,290 रुपया ब्याज का होगा। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
आइये अब जानते हैं कि 25 साल में आरडी से कितना तैयार हो जाएगा फंड
जानिए आरडी से 25 साल में कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर कोई पोस्ट आफिस में आज से 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू करता है, तो 25 साल के बाद उसके पास 67,52,999 रुपये होगा। इसमें 30 लाख खुद का जमा किया गया होगा और बाकी 37,52,999 रुपया ब्याज का होगा। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
अब जानिए पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं की ब्याज दरें
- बचत खाता : 4 फीसदी
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications