Credit Score: अगर आप क्रेडिट कार्ड यूजर है तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होना भी काफी जरूरी है। अगर आप लगातार अपनी एमी भर रहे हैं और फिर भी आपका क्रेडिट स्कोर ठीक नहीं हो रहा है, तो आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि समय से ईएमआई इंस्टॉलमेंट भरने के अलावा कई दूसरी बातें भी होती हैं, जिससे हमारे क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हें कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा और फिर आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ने लगेगा।

लिमिट में रखें क्रेडिट यूटिलाइजेशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें की क्रेडिट यूटिलाइजेशन का सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। यही कारण है कि आपको क्रेडिट कार्ड में दी गई लिमिट कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। आम तौर पर अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड की टोटल लिमिट का 30 फीसदी तक यूटिलाइज करते हैं, तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है और आपके क्रेडिट स्कोर पर भी असर नहीं पड़ता है। अगर आप अपनी पूरी क्रेडिट का इस्तेमाल कर लेते हैं, तो बैंक आपको क्रेडिट हंगरी मानकर आपका क्रेडिट स्कोर कम कर देता है, इससे आपका क्रेडिट स्कोर जल्दी नहीं बढ़ता है।
ईएमआई में देरी और क्रेडिट कार्ड बैलेंस ट्रांसफर से बचें
क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई ले रखी है तो उसे समय से भरते रहे। क्योंकि अगर आपने एक भी बार एमी की तारीख मिस कर दिया पैसे जमा करने में देर कर दिए तो बैंक के द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर दिया जाता है जिसका जबरदस्त असर पड़ता है। इसलिए आपको यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि कभी भी ईएमआई की डेट को मिस ना करें और इस समय तक या उससे पहले भर दें।
इसके अलावा क्रेडिट कार्ड में एक और सुविधा होती है, जिससे आप एक क्रेडिट कार्ड का बैलेंस दूसरे में ट्रांसफर करके उसकी ईएमआई भर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर बैंक के द्वारा आपका क्रेडिट स्कोर कम कर दिया जाता है। क्योंकि बैंक को लगता है कि आपके पास पैसे नहीं है इसलिए आप एक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके दूसरे क्रेडिट कार्ड की ईएमआई भर रहे हैं।
बार-बार न लें पर्सनल लोन
अगर आप कई बार पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर चुके हैं तो, इसका काफी खराब असर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर पड़ता है। अगर आपको बार-बार पर्सनल लोन लेने की जरूरत पड़ती है तो बैंक यह मानता है कि आपकी आर्थिक स्थिति खराब है और इसी वजह से आपको पर्सनल लोन की जरूरत पड़ रही है। यही कारण है कि आपको बार-बार पर्सनल लोन लेने से बचना चाहिए नहीं तो बैंक आपके क्रेडिट स्कोर को कम कर देता है और इसका आपकी पूरी क्रेडिट प्रोफाइल पर नेगेटिव असर पड़ता है।कार्ड
अगर आप इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं तो काफी जल्दी और आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बना सकते हैं। एक बार क्रेडिट स्कोर बेहतर हो जाने पर आपको कोई भी क्रेडिट कार्ड या लोन बड़ी आसानी से मिल जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications