Improve Cibil Score: सिबिल स्कोर के कम होने से आपको कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो इसका यह मतलब भी है कि आपकी फाइनेंशियल पोजिशन में मजबूती है।
एक अच्छा सिबिल स्कोर आपको बेहतर शर्तों पर ब्याज दरों के साथ क्रेडिट के लिए स्वीकृत होने में भी मदद कर सकता है।
जितना अधिक सिबिल स्कोर होगा वो आपके लिए उतना ही अधिक बेहतर हो जाएगा। चलिए जानते हैं कि अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आप कैसे इसे बढ़ा सकते हैं।

लोन मिलने के लिए कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर
आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर ही रहे। अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपका लोन अप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। सिबिल स्कोर कम होने पर आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे।
अपने फाइनेंशियल रिकॉर्ड को ट्रैक करें
क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए आपको अपने फाइनेंशियल रिकॉर्ड और एक्टिविटी को ट्रैक करें। ट्रैक करने से आपको लिए हुए कर्ज और उसकी ईएमआई की तारीख की सही जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही आपको क्रेडिट स्कोर की लिस्ट और उसके बिल पेमेंट के बारे में जानकारी भी रखनी चाहिए।
ईएमआई समय पर चुकाना है जरूरी
ईएमआई चुकाने की डेट का भी ध्यान रखें वरना देर से भुगतान करने पर आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ता है।
इसके साथ ही आपको समय पर ही अन्य बिलों का भुगतान करें और इसके लिए नियमित रूप से रिमाइंडर सेट करके रखें ताकि बिल पेमेंट की डेट निकल न जाए।
लोन अमाउंट का भी रखें ध्यान
अगर आप हर बार जब आप लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपकी क्रेडिट रिपोर्ट पर एख हार्ड इन्क्वयरी दर्ज हो जाती है और इससे आपका स्कोर थोड़े समय के लिए कम हो सकता है। इसलिए सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही लोन के लिए आवेदन करें।
इसके अलावा आपको अपने क्रेडिट सीमा को 30% से कम का ही यूज करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी उपलब्ध क्रेडिट सीमा का छोटा हिस्सा ही खर्च करना होगा। अधिक क्रेडिट कार्ड यूज करने पर आपकी आर्थिक स्थिति भी हो सकती है और क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है। यानी आपको क्रेडिट कार्ड के क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो 30 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
एक्सपर्ट की सलाह लेना ना भूलें
आपको अपने एक्सपर्ट की सलाह लेने से घबराना नहीं चाहिए। फाइनेंशिय एडवाइजर की मदद से आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो सकता है और इससे आप यह भी पता चलेगा कि आपका सिबिल स्कोर किस तरह से सही हो सकता है।
क्रेडिट कार्ड को डाइवर्स रखें
आपको क्रेडिट कार्ड, मकान का लोन और अन्य कई तरह के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपका सिबिल स्कोर बेहतर हो सकता, लेकिन ध्यान रखें कि आप क्रेडिट कार्ड से उतना ही क्रेडिट लेना है जितने की आवश्यकता है।
आजकल अपने सिबिल स्कोर को बेहतर रखना काफी जरूरी है। अपने क्रेडिट स्कोर को वापस सही दिशा में लाने के लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना होगा ताकि आप लोन ले पाएं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications