कोरोना काल में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके परिवार को किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े तो एलआईसी आपके लिए एक प्लान लेकर आई है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके परिवार को किसी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े तो एलआईसी आपके लिए एक प्लान लेकर आई है। एलआईसी के इस प्लान में आपको रोजाना केवल 48 रुपए का निवेश करना होगा, जिसके बाद आपको 1 करोड़ का कवर मिलेगा। इस प्लान से पॉलिसी होल्डर के परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिलती है। इस प्लान को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

पॉलिसी होल्डर के परिवार को मिलेगा वित्तीय सुरक्षा
एलआईसी के टर्म इंश्योरेंस प्लान टेक टर्म एक प्योर प्रोटेक्शन ऑनलाइन टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसके जरिए पॉलिसी होल्डर के परिवार को वित्तीय सुरक्षा मिलती है। टेक टर्म प्लान का नंबर 854 है। वहीं यूआईएन नंबर 512N333V01 है। इसके तहत कवर की रकम पॉलिसी लेने वाले की पॉलिसी का मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार वालों को मिलती है। हालांकि बीमा अवधि पूर्ण होने तक पॉलिसी कवर लेने वाली की मृत्यु न होने पर कोई लाभ नहीं मिलता।
सिर्फ ऑनलाइन ही ले सकते टेक टर्म प्लान
इस पॉलिसी के तहत हादसे में हुई मौत समेत किसी भी तरह की मृत्यु को कवर किया गया है। हालांकि पॉलिसी लेने के एक साल तक आत्महत्या कवर नहीं होती है। इस टर्म इंश्योरेंस पर मिनिमम एश्योर्ड रकम 50 लाख रुपये की होगी। इसमें कोई भी अपर लिमिट नहीं होगी। अगर कोई पॉलिसीधारक इनकम प्रुफ देता है तो उसके लिए उच्च सम एश्योर्ड हो सकता है। सभी पॉलिसीधारक के पास विकल्प होगा कि वो छमाही, सालाना या सिंगल प्रीमियम का विकल्प चुन सकते हैं। इस टर्म इंश्योरेंस के लिए मिनिमम अवधि 10 साल और अधिकतम 50 साल की होगी। वहीं, इस पॉलिसी के तहत अधिक उम्र 80 साल ही होगी। प्रीमियम रेट इस बात पर भी निर्भर करता है कि पॉलिसीधारक स्मोकर है या नॉन-स्मोकर है। ध्यान रहें कि टेक टर्म प्लान को आप सिर्फ ऑनलाइन ही ले सकते हैं।
जानिए कौन ले सकता है ये प्लान
- एलआईसी टेक टर्म प्लान का पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 40 वर्ष तक चलेगा, ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे चुन सकते हैं।
- इस बीमा प्लान को 18 साल से 65 साल तक की उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं। वहीं एलआईसी के टेक टर्म में अधिकतम मैच्योरिटी की उम्र 80 साल रखी गई है।
- टेक टर्म प्लान में स्मोकर और नॉन स्मोकर के लिए अलग-अलग प्रीमियम तय किए गए हैं।
- स्मोक करने वाले के लिए प्रीमियम ज्यादा होगा, जबकि नॉन स्मोकर के लिए कम प्रीमियम देना होगा।
- वहीं इसमें पुरुष के लिए प्रीमियम ज्यादा जबकि महिला के लिए प्रीमियम कम होगा।
- इसके अलावा क्लेम के समय पेमेंट के लिए भी 2 विकल्प मिलेंगे।
- डेथ बेनेफिट वाली रकम पीड़ित परिवार को किश्तों या फिर एकमुश्त दिए जाने का विकल्प भी दिया गया है।
- हालांकि पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर कुछ नहीं मिलेगा, क्योंकि यह एक टर्म प्लान है।
- टेक टर्म प्लान को आप ऑफलाइन नहीं सिर्फ ऑनलाइन ही ले सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा।
- इस प्लान के तहत सेक्शन 80 सी के तहत इनकम टैक्स की छूट भी मिलेगी।
जानिए कैसे खरीद सकते हैं टेक टर्म प्लान
- सबसे पहले आपको बता दें कि एलआईसी टेक टर्म प्लान खरीदने के लिए आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी।
- उसके बाद पेमेंट करना होगा।
- यहां अपने पते पर पॉलिसी डॉक्युमेंट्स रीसिव होने तक इंतजार करना होगा।
- आप प्रीमियम का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, AMEX कार्ड, यूपीआई, आईएमपीएस या किसी e-Wallet के जरिए कर सकते हैं।
- अगर आप किसी क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपके प्रीमियम के आधार पर आपको अतिरिक्त सुविधा शुल्क देना होगा।
जानिए नॉमिनी को कैसे होगा क्लेम पेमेंट
एलआईसी टेक टर्म ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के बदलाव करने के बारे में जानकारी देता है। इस पॉलिसी के तहत डेथ पेमेंट लेने के लिए 5 साल, 10 साल और 15 साल का विकल्प मिलेगा। नॉमिनी को दिए जाने वाला इंस्टॉलमेंट मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना अंतराल पर होगा। यह पॉलिसीधारक द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर होगा। अगर एक 30 साल का व्यक्ति 30 साल के टर्म के लिए 50 लाख रुपये का एलआईसी टेक टर्म प्लान लेता है तो उसका सालाना प्रीमियम जीएसटी समेत 9,912 रुपये बैठेगा। वहीं अगर यही वक्त 1 करोड़ रुपये का कवर लेता है तो सालाना प्रीमियम 17,445 रुपये बैठेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications