
In what time a fund of Rs 1 crore can be ready: 1 करोड़ रुपये आज भी काफी बड़ी रकम है। लेकिन अगर प्लानिंग की जाए तो आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। यह कैसे किया जा सकता है, आइये इसे जानने की कोशिश करते हैं।
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि 1 करोड़ रुपये का फंड अगर कम पैसे से तैयार करना है, तो इसमें समय लगेगा। इसके अलावा यह बैंक एफी के माध्यम से तैयार करना है या बैंक व पोस्ट ऑफिस की आरडी से यह भी तय करना होगा। इसके अलावा म्यूचुअल फंड भी एक विकल्प हो सकता है।
अगर आप 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो यहां पर सभी तरीकों की जानकारी आसानी से ले सकते हैं। इन सभी के बारे में यहां पर विस्तार से बताया जा रहा है।
सबसे पहले जानिए एफडी के माध्यम से 1 करोड़ रुपये का फंड कैसे तैयार होगा। अगर आपके पास आज की तारीख में 15 लाख रुपये हों तो इसे 1 करोड़ रुपये बनाया जा सकता है। इसके लिए इस 15 लाख रुपये की एफडी 8 फीसदी ब्याज पर 25 साल के लिए करनी होगी। ऐसा करने से 25 साल बाद 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपके पास 15 लाख रुपये एक साथ नहीं है, तो चिंता की बात नहीं है। आप हर माह आरडी में पैसे जमा करके भी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।
इसके लिए आपको 10,000 रुपये की आरडी 30 साल चलानी होगी। इस आरडी पर अगर 6.5 फीसदी का ब्याज मिले तो एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर एक साथ 15 लाख रुपये जमा करने में दिक्कत है और 10,000 रुपये की आरडी लायक भी आपके पास पैसा नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है। आप म्यूचुअल फंड के माध्यम से भी कम निवेश में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।
किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अगर 5000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्यम से किया जाए और इस पर 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो 25 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

वहीं अगर 10,000 रुपये महीने का निवेश म्यूचुअल फंड में किया जाए तो 12 फीसदी रिटर्न पर यह केवल 20 साल में ही 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
इसके अलावा अगर म्यूचुअल फंड में 3 लाख रुपये का एक साथ किया जाए और इस निवेश पर 12 फीसदी का रिटर्न मिले, तो 30 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
वहीं अगर म्यूचुअल फंड में 5 लाख रुपये का निवेश एक साथ किया जाए और 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो 25 साल में ही 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications