नयी दिल्ली। आपको इनकम टैक्स ज्यादा न भरने पड़े इसके लिए सही जानकारी होना जरूरी है। चाहे आप कारोबारी हैं या सैलेरी पाने वाले कर्मचारी इनकम टैक्स भरने को लेकर गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। वरना आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप जॉब करते हैं और आपकी एक साल की सैलेरी टैक्स छूट लिमिट से ज्यादा है तो ध्यान रखें कि नये साल में जनवरी से ही आपके वेतन में से अधिक टीडीएस काटना शुरू कर देती हैं। इसलिए आम तौर पर दिसंबर या जनवरी से ही कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को निवेश से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए कहती हैं। इसके लिए कोई डेडलाइन यानी समय सीमा भी तय कर दी जाती है। इसके पीछे एक खास उद्देश्य होता है और वे ये कि इसके जरिये जितनी राशि आप निवेश के लिए दिखाते हैं उतनी राशि को आपकी सैलरी से कटने वाले टीडीएस में एडजस्ट किया जाता है।
निवेश पर मिलती है टैक्स से छूट
ध्यान दें कि इनकम टैक्स कानून के तहत निवेश पर एक लिमिट तक आप हर साल टैक्स में छूट ले सकते हैं। आपने जहां निवेश किया है उसके लिए आपको प्रूफ डॉक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं। जैसे यूलिप, लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ईएलएसएस म्यूचुअल फंड, पीपीएफ, होम लोन, एजुकेशन लोन, ट्यूशन फीस आदि टैक्स छूट के दायरे में आते हैं। इनकम टैक्स के सेक्शन 80 सी के तहत आपको टैक्स बेनेफिट मिलता है, मगर इसके लिए आपको कागजात जमा करने होते हैं।
ये कागजात करें जमा
टैक्स बेनफिट लेने के लिए आपको कंपनी के पास एलआईसी प्रीमियम की पेमेंट की रसीद, पीपीएफ में निवेश से जुड़े प्रूफ, होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट यानी मूल राशि पर रिपेमेंट की रिसीट, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश का प्रूफ, बच्चों की ट्यूशन फीस (दो बच्चे अधिकतम), 5 साल से ज्यादा की एफडी का प्रूफ, सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश का प्रूफ और यूलिप प्लान के प्रीमियम का प्रूफ ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में निवेश का प्रूफ देना होगा।
अब भी है बचत का मौका
वैसे आपको बता दें कि अगर आपने अभी तक के Declaration के अनुसार निवेश नहीं किया है तो आप फटाफट निवेश करके उसके प्रूफ जमा करवा कर अधिक टैक्स से बच सकते हैं। यदि आप ज्यादा टैक्स का भुगतान नहीं करना चाहते तो फौरन निवेश करें। यदि ऐसा न हो तो आपकी हाथ में आने वाली सैलेरी घट सकती है। इससे आप पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है। एक बार टैक्स कटने इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बाद ही आपको रिफंड मिलेगा। इस प्रोसेस में कई महीने लग सकते हैं।
यह भी पढ़ें - इनकम टैक्स भरने वालों के लिए 2020 में जरूरी तारीखें, जानिये यहाँ
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications