भारत में इंश्योरेंस सर्विसों को पहले से ज्यादा आसान, भरोसेमंद और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार इस शीतकालीन सत्र में Insurance Laws Amendment Bill 2025 पेश कर सकती है।

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा, और इसी दौरान यह बिल चर्चा के लिए लाया जाएगा। इस बिल के आने से इंश्योरेंस सेक्टर में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इंश्योरेंस में विदेशी निवेश बढ़ाने की योजना
इस बिल का सबसे बड़ा प्रावधान इंश्योरेंस कंपनियों में विदेशी निवेश (FDI) की सीमा बढ़ाना है। अभी तक सेक्टर में 74% तक एफडीआई की इजाजत है, लेकिन नए बिल के तहत इसए बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव है। सरकार का मानना है कि विदेशी निवेश बढ़ने से कंपनियों को ज्यादा फंड मिलेगा, नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं का इस्तेमाल बढ़ेगा, इंश्योरेंस सर्विसों की क्वालिटी बेहतर होगी, ग्राहक अनुभव पहले से तेज और सुविधाजनक होगा।
अब तक भारतीय इंश्योरेंस सेक्टर में करीब 82,000 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश आया है। सरकार चाहती है कि आने वाले वर्षों में यह निवेश तेजी से बढ़े, ताकि बाजार में मजबूती आए और नई कंपनियां भी आकर्षित हों।
बिल का उद्देश्य हर नागरिक तक बीमा पहुंचाना
सरकार इस बिल के जरिए इंश्योरेंस को अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहती है। सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक देश का हर व्यक्ति किसी न किसी बीमा कवरेज के तहत आए। इसके लिए सरकार कई प्रक्रियाओं को आसान करने की तैयारी में है, जैसे नई इंश्योरेंस कंपनियों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना, बाजार में कॉम्प्टीशन बढ़ाना, कंपनियों को नए उत्पाद लाने के लिए प्रोत्साहित करना, ग्राहकों को क्लेम और दूसरी सेवाओं में तेजी मिलना। सरकार का मानना है कि जब बाजार में अधिक कंपनियां होंगी, तो ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प होंगे और बीमा योजनाएं भी सस्ती हो जाएंगी।
पुराने कानूनों में बदलाव की तैयारी
इस बिल के साथ सरकार Insurance Act 1938, LIC Act 1956 और IRDA Act 1999 में भी बदलाव करने जा रही है। खासकर LIC एक्ट में बदलाव के बाद LIC बोर्ड को अधिक अधिकार मिलेंगे, नई शाखाएं खोलने का फैसला कंपनी खुद ले सकेगी, भर्ती से जुड़ी प्रक्रियाएं सरल होंगी, रोजमर्रा के संचालन से जुड़े फैसले तेजी से होंगे इन बदलावों से ना सिर्फ LIC की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, बल्कि ग्राहकों के लिए सेवाएं भी तेज हो जाएंगी।
शेयर बाजार के लिए भी नया कानून
इंश्योरेंस के साथ सरकार शेयर बाजार को भी सरल बनाने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य से सरकार Securities Markets Code (SMC) Bill 2025 लाने वाली है।
यह बिल तीन पुराने कानूनों को मिलाकर एक नया और आसान नियम बनाएगा:
SEBI Act 1992
Depositories Act 1996
Securities Contracts Regulation Act 1956
इन कानूनों को एक जगह लाने से निवेशकों के लिए नियम समझना आसान होगा, और बाजार में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
कैसा असर पड़ेगा?
इन दोनों बड़े बिलों के आने से:
इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी आएगी
विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी
शेयर बाजार के नियम सरल होंगे
ग्राहकों और निवेशकों को ज्यादा फायदा मिलेगा
सरकार की यह पहल आने वाले समय में भारत के वित्तीय ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications