नई दिल्ली, जून 23। शेयर बाजार निवेश का एक बड़ा मौका फिर से दे रहा है। इस बार यह मौका इंडिया पेस्टिसाइड्स कंपनी लेकर आई है। आज कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुल गया है। इस आईपीओ में 25 जून 2021 तक निवेश किया जा सकता है। इंडिया पेस्टिसाइड्स अपने इस आईपीओ के माध्यम से 800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।
इंडिया पेस्टिसाइड्स रिसर्च व डेवलपमेंट में ध्यान देने वाली कंपनी है। यह हर्बिसाइड्स, इन्सेक्टिसाइड्स और फंगीसाइड सेगमेंट्स में फॉर्म्युलेशंस का कारोबार करती है। कंपनी एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) के कारोबार में भी है। इंडिया पेस्टिसाइड्स की इस वक्त 2 निर्माण इकाई हैं। इनमें से एक लखनऊ और दूसरी उत्तर प्रदेश के ही हरदोई जिले में है।
आइये जानते हैं इस आईपीओ की पूरी डिटेल।
जानिए इंडिया पेस्टिसाइड्स के आईपीओ का प्राइस बैंड
इंडिया पेस्टिसाइड्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 290 रुपये से लेकर 296 रुपये प्रति शेयर का तय किया है। इस आईपीओ की लॉट साइज 50 शेयरों की है। इस प्रकार अगर कोई इस आईपीओ में निवेश करना चाहता है तो उसे कम से 50 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रकार निवेशक का कम से कम 14800 रुपये का निवेश करना होगा।
प्रमोटर भी बेचेंगे हिस्सेदारी
इंडिया पेस्टिसाइड्स के 800 करोड़ रुपये के आईपीओ में 100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर आनंद स्वरूप अग्रवाल भी अपने 281.4 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए जारी कर रहे हैं। वहीं अन्य शेयरधारक 418.6 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के जिए जारी करेंगे। इस आईपीओ के लीड मैनेजर्स एक्सिस कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल हैं।
आईपीओ के पैसों का क्या करेंगी कंपनी
इंडिया पेस्टिसाइड्स ने अपने आईपीओ के डिटेल में बताया है कि कंपनी आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरा करने के अलावा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए इस्तेमाल करेगी।
इंडिया पेस्टिसाइड्स ने एंकर निवेशकों से जुटा चुकी है 240 करोड़ रुपये
इंडिया पेस्टिसाइट्स अपने आईपीओ को आमलोगों के लिए खोलने के पहले ही एंकर निवेशकों को काफी पैसा जुटा चुकी है। इंडिया पेस्टिसाइड्स ने मंगलवार को 16 एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाया है। इंडिया पेस्टिसाइड्स ने एंकर निवेशकों को 296 रुपये के भाव पर 81,08,107 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications