Aadhaar face authentication banking IPPB India: डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने एक शानदार सुविधा शुरू की है, जिससे अब बैंकिंग के लिए आपको न तो OTP की जरूरत होगी और न ही फिंगरप्रिंट की। इस नई तकनीक की खास बात यह है कि अब सिर्फ चेहरा दिखाकर बैंकिंग ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। यानी अब आपकी मुस्कान ही आपका पासवर्ड बन जाएगी।

कैसे काम करती है यह नई तकनीक?
यह सुविधा UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के आधार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर आधारित है। इस तकनीक में आपका चेहरा कैमरे के जरिए स्कैन किया जाएगा और फिर उसे आधार के डेटाबेस से मिलाया जाएगा। अगर चेहरा मेल खा जाता है, तो आपका ट्रांजैक्शन तुरंत पूरा हो जाएगा। इससे ना केवल समय बचेगा बल्कि धोखाधड़ी की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए वरदान
इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें OTP पढ़ने या फिंगरप्रिंट देने में दिक्कत होती है। जैसे कि बुजुर्ग, दिव्यांग या जिनके हाथों की उंगलियों के निशान मिट चुके हैं। अब उन्हें बैंकिंग सर्विसों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बस कैमरे के सामने चेहरा दिखाइए और ट्रांजैक्शन पूरा कीजिए।
बीमारी और इमरजेंसी में भी यूजफुल
अगर किसी की तबीयत खराब है या वह अस्पताल में है, तो यह सुविधा बहुत काम की हो सकती है। ऐसे समय में जब मोबाइल पकड़ना या फिंगरप्रिंट देना मुश्किल होता है, तो सिर्फ चेहरा दिखाकर ही पैसों का लेन-देन किया जा सकता है।
IPPB का मकसद: सबको जोड़ना सम्मान के साथ
IPPB के एमडी और सीईओ आर. विश्वेस्वरन ने कहा है कि हमारा लक्ष्य सिर्फ तकनीक देना नहीं बल्कि ऐसी बैंकिंग सर्विस देना है जो हर किसी के लिए सम्मानजनक और अच्छा हो। यह नई सुविधा उन करोड़ों लोगों को साथ लाने में मदद करेगी जो अब तक OTP या बायोमैट्रिक न होने के कारण डिजिटल बैंकिंग से दूर थे।
अब बैंकिंग का मतलब सिर्फ खाता नहीं अनुभव है
डिजिटल बैंकिंग अब सिर्फ ट्रांजैक्शन का जरिया नहीं बल्कि एक इनोवेटिव अनुभव बनता जा रहा है। चेहरा ही अब पहचान और पासवर्ड दोनों है। यह तकनीक आने वाले समय में बैंकिंग को और ज्यादा आसान और सुरक्षित बना देगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications