नई दिल्ली, जून 24। देश की तीन सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इनफोसिस अपने निवेशकों को कमाई का तगड़ा मौका दे रही है। दरअसल कंपनी ने कल यानी 25 जून 2021 से अपने शेयर बायबैक करने जा रही है। ऐसे में निवेशकों को पास 15 फीसदी कमाई का मौका है। इनफोसिस ने कहा है कि वह इस बायबैक पर 9200 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी।
आइये जानते हैं कि यह ऑफर क्या है। इनफोसिस के इस बायबैक आफर के तहत कब तक और किस रेट पर निवेशक अपने शेयर कंपनी को बेच सकते हैं। वहीं कंपनी ने इस बायबैक के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल को मैनेजर नियुक्त कर दिया है।
जानिए कब तक खुला रहेगा इनफोसिस का बायबैक ऑफर
इनफोसिस ने घोषणा की है कि उसका शेयर का बायबैक 25 जून 2021 को खुलेगा। जो निवेशक अपने शेयर इस बायबैक में देना चाहें वह 6 दिसंबर 2021 तक अपने शेयर इनफोसिस को वापस बेच सकत हैं। हालांकि कंपनी ने यह भी बताया है कि अगर उसको पूरे शेयर लास्ट डेट के पहले ही मिल गए तो यह बायबैक ऑफर पहले भी बंद किया जा सकता है। कंपनी ने वादा किया है कि वह न्यूनतम 4600 रुपये करोड़ रुपये के शेयर इस बायबैक ऑफर के तहत वह जरूर खरीदेगी।
जानिए किस रेट पर इनफोसिस कर रही है बायबैक
इनफोसिस ने घोषणा की है वह 1750 रुपये प्रति शेयर की अधिकतम कीमत तक शेयरर्स का बायबैक करेगी। वहीं 24 जून 2021 को दोपहर में 12 बजे कंपनी के शेयर का रेट एनएसई में 1535.20 रुपये पर चल रहा है। इस वक्त इनफोसिस के शेयर में 32.25 रुपये की तेजी है। वहीं आज ही बीएसई में इनफोसिस के शेयर का रेट दोपहर 12 में 1535.50 रुपये के स्तर पर है। इसमें 31.95 रुपये की तेजी है।
इनफोसिस बायबैक से कितना होगा फायदा
इनफोसिस बायबैक के तहत 1750 रुपये प्रति शेयर के रेट तक अपने शेयर खरीदेगी। इस प्रकार आज के बाजार भाव से करीब 15 फीसदी का फायदा मिल रहा है। यह वह फायदा है, जो निवेशक आज के रेट के हिसाब से देख रहे हैं। लेकिन अगर किसी के पास कम रेट के पुरानी खरीद के शेयर हैं, तो उनका फायदा इससे काफी ज्यादा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications