नयी दिल्ली। एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) निवेश के लिए बेहतर और सुरक्षित तरीका है। बैंक, पोस्ट ऑफिस और कुछ सरकारी फाइनेंस कंपनियां भी एफडी की सुविधा देती हैं। मगर एफडी से पहले ऐसा संस्थान ढूंढना जरूरी है जो जमा पैसे पर ज्यादा ब्याज दे। पिछले काफी समय से बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई हैं। एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी ब्याज दरें काफी कम रह गई हैं। पर अगर आप एफडी में ही पैसा निवेश करना चाहते हैं तो एक विदेशी बैंक में आपको एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक से बेहतर ब्याज दर मिल सकती है। आइए जानते हैं इस बैंक के बारे में।
जर्मनी का ड्यूश बैंक
ब्याज दरें बहुत कम होने से एफडी में निवेश करने से पहले ब्याज दरों की तुलना करना अच्छा तरीका है। 5 साल की लंबी अवधि के लिए एफडी में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए जर्मनी का ड्यूश बैंक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो एसबीआई, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक की तुलना में ज्यादा ब्याज दर दे रहा है। जर्मनी के इस बैंक की भारत में भी शाखाएं हैं।
कितना मिल रहा ब्याज
5 साल की अवधि के लिए एफडी पर ड्यूश बैंक में आपको 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। जबकि इसी अवधि के लिए एफडी पर आपको देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में इस समय 5.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसी तरह समान अवधि के लिए एचडीएफसी बैंक में 5.5 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में भी 5.5 फीसदी और पीएनबी में 5.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। निवेशकों के लिए याद रखना जरूरी है लंबी अवधि के लिए एफडी कराने पर आपको इन जमाओं को नहीं तोड़ना चाहिए। इसका एक कारण ये है कि ऐसे में 1 प्रतिशत शुल्क लगता है, जिससे आपका रिटर्न कम हो जाएगा। अगर आप इस विदेशी बैंक में एफडी कराना चाहते हैं तो दिवाली का खास मौका आपके लिए बेहतर रहेगा।
जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय
वैसे एक्सपर्ट्स इस समय ज्यादा लंबे समय तक एफडी में निवेश को मना कर रहे हैं। क्योंकि माना जा रहा है आने वाले 1-2 साल में ब्याज दरों में इजाफा हो सकता है। ऐसे में आप उन बढ़ी हुई ब्याज दरों का फायदा नहीं उठा सकेंगे। अब जानते हैं कि ड्यूश बैंक की एफडी के बाकी नियमों के बारे में और ये भी कि यहां पैसा लगाना कितना सुरक्षित है।
न्यूनतम 20 हजार रु की निवेश जरूरी
निवेशक को यहां कम से कम 20,000 रुपये का निवेश करना होगा। अच्छी बात ये है कि इमरजेंसी की स्थिति में निवेशक अपनी एफडी जमा के 95 प्रतिशत तक ओवरड्राफ्ट का फायदा उठा सकते हैं। यहां आप नॉमिनी भी बना सकते हैं और आपके पास ऑनलाइन पैसे जमा करने का भी ऑप्शन होगा। इस बैंक में 5 साल से कम की जमा पर बाकी बैंकों जितना ही ब्याज मिल रहा है। आपको फायदा 5 साल की अवधि पर मिलेगा, जो बाकी बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दिलाएगी।
कितना है सुरक्षित
निवेश करने के इच्छुक लोगों को बता दें कि ये बैंक एक अच्छा दांव है। बाकी बैंकों की तुलना में ब्याज दर काफी बेहतर हैं। इनमें से कुछ जमा को एएए रेटिंग मिली हुई है। हालांकि यदि निवेशक कंपनी एफडी के साथ सहज नहीं हैं तो फिर उनके लिए बैंक एफडी ही अच्छा ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications