नई दिल्ली, सितंबर 18। शुक्रवार को हर्षा इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ बंद हुआ। 16 सितंबर को बंद होने पर इस आईपीओ को 74.7 गुना को सब्सक्राइब किया गया। इतने तगड़े रिस्पॉन्स के चलते इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर भारी तेजी के साथ लिस्ट होगा। आम तौर पर किसी कंपनी के आईपीओ को जितना अधिक सब्सक्राइब किया जाता है उसके उतना ही अधिक प्रीमियम पर लिस्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी कंपनियों की जानकारी देंगे, जिनके आईपीओ ने अपने निवेशकों का पैसा 1 ही दिन में कई गुना तक बढ़ा दिया था।
सीगाछी इंडस्ट्रीज
सीगाछी इंडस्ट्रीज का शेयर 15 नवंबर 2021 को लिस्ट हुआ था। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 163 रुपये था, जबकि इसकी तुलना में यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 604 रुपये पर बंद हुआ था। यानी इसने पहले ही दिन निवेशकों को 270 फीसदी रिटर्न दिया था। इससे निवेशकों का पैसा पहले ही दिन 3.70 गुना हो गया था। मगर उसके बाद तब से अब तक यह शेयर 48 फीसदी से अधिक गिर चुका है।
लटेंट व्यू एनालिटिक्स
लटेंट व्यू एनालिटिक्स का शेयर 23 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 197 रुपये था, जबकि इसकी तुलना में यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 488.60 रुपये पर बंद हुआ था। यानी इसने पहले ही दिन निवेशकों को 148 फीसदी रिटर्न दिया था। इससे निवेशकों का पैसा पहले ही दिन 2.48 गुना हो गया था। मगर उसके बाद तब से अब तक यह शेयर 44.51 फीसदी गिर चुका है।
पारस डिफेन्स
पारस डिफेन्स का शेयर शेयर बाजार में 1 अक्टूबर 2021 को आया था। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 175 रुपये था, जबकि इसकी तुलना में यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 499 रुपये पर बंद हुआ था। यानी इसने पहले ही दिन निवेशकों को 185 फीसदी रिटर्न दिया था। इससे निवेशकों का पैसा पहले ही दिन 2.85 गुना हो गया था। उसके बाद तब से अब तक यह शेयर 50.7 फीसदी रिटर्न और दे चुका है।
तत्त्व चिंतन फार्मा
तत्त्व चिंतन फार्मा का शेयर शेयर बाजार में 29 जुलाई 2021 को आया था। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 1083 रुपये था, जबकि इसकी तुलना में यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 2310 रुपये पर बंद हुआ था। यानी इसने पहले ही दिन निवेशकों को 113 फीसदी रिटर्न दिया था। इससे निवेशकों का पैसा पहले ही दिन 2.13 गुना हो गया था।
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स
जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स का शेयर शेयर बाजार में 19 जुलाई 2021 को आया था। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 837 रुपये था, जबकि इसकी तुलना में यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 1747 रुपये पर बंद हुआ था। यानी इसने पहले ही दिन निवेशकों को 109 फीसदी रिटर्न दिया था। इससे निवेशकों का पैसा पहले ही दिन 2.09 गुना हो गया था।
इंडिगो पेंट्स
इंडिगो पेंट्स का शेयर शेयर बाजार में 2 फरवरी 2021 को आया था। इसके आईपीओ का इश्यू प्राइस 1490 रुपये था, जबकि इसकी तुलना में यह शेयर लिस्टिंग वाले दिन ही 3119 रुपये पर बंद हुआ था। यानी इसने पहले ही दिन निवेशकों को 109 फीसदी रिटर्न दिया था। इससे निवेशकों का पैसा पहले ही दिन 2.09 गुना हो गया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications