Tricks of earning from share market: इस वक्त हर आदमी चाहता है कि उसकी कुछ अतिरिक्त आमदनी हो। इसके लिए वह शेयर बाजार की तरफ देखता है। शेयर बाजार ऐसी जगह है जहां, पर नौकरी या कारोबार करते हुए निवेश कर कमाई की जा सकती है।
लेकिन शेयर बाजार से कमाई आसान नहीं है। ऐसे में अगर थोड़ा समझदारी दिखाई जाए तो शेयर बाजार से आसानी से कमाई शुरू की जा सकती है। इसमें सबसे जरूरी बात यह है कि यहां पर बहुत कम निवेश से भी कमाई शुरू की जा सकती है।

शेयर बाजार में दो तरह से कमाई शुरू की जा सकती है। एक तरीका है लम्बे समय का निवेश कर कमाई करना। दूसरा तरीका है कि शेयर को खरीद कर थोड़े फायदे में बेच दिया जाए। यह ट्रेड कुछ समय में या कुछ दिन में पूरी हो सकती है। दोनों तरह से आसानी से कमाई शुरू की जा सकती है।
पहले जानिए लम्बे समय के लिए निवेश कर कैसे कमाई की जा सकती है। अगर आप किसी शेयर को लेकर चार से 5 साल के लिए रख सकते हैं, तो आपको बड़ी कंपनियों के शेयर पर नजर डालनी चाहिए।
इसके लिए आपको सेंसेक्स या निफ्टी-50 की कंपनियों पर नजर डालनी चाहिए। इन कंपनियों में लम्बे समय के लिए निवेश कर आसानी से अच्छी कमाई की जा सकती है।
लेकिन अगर आप कम समय में शेयर बाजार से कमाई करना चाहते हैं, तो आपको अच्छी कंपनियों पर नजर रखना शुरू करना होगा। बडी कंपनियों के रेट लगातार ऊपर या नीचे होते रहते हैं। ऐसे में अगर कुछ कंपनियों को छांट कर उनके रेट चार्ट पर नजर रखना शुरू कर दिया जाए। कुछ समय में अंदाजा लग जाएगा कि शेयर किस रेंज में ट्रेड कर रहा है। ऐसे में शेयर में नीचे के रेट पर खरीदारी कर बाद में बेच कर फायदा कराया जा सकता है।
अगर इन दो तरीकों को अपनाया जाए तो आसानी से शेयर बाजार से कमाई शुरू की जा सकती है। बस जरूरत है कि सही मौका देख कर निवेश किया जाए और ऊपर के रेट पर बेच कर कमाई की जाए। ऐसे मौके रोज नहीं आते हैं, तो धैर्य से शेयर पर नजर रखना चाहिए और सही मौके पर निवेश कर फायदा उठाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications