नई दिल्ली, अप्रैल 20। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा कारोबार करें, तो इस मौसम में फूलों का कारोबार शुरू कर सकते हैं। फूलों का कारोबार अकेला ऐसा कारोबार है, जिसे आप अपनी जरूरत के किसाब से कर सकते हैं। अगर आप बड़े पैमाने पर इस कारोबार को शुरू करते हैं, तो उतना ही ज्यादा आपको फायदा होगा।
आइये जानते हैं कि कैसे फूलों का कारोबार शुरू किया जा सकता और कितनी हो सकती है कमाई।
जानिए कैसे करें शुरू करें फूलों का कारोबार
फूलों का कारोबार शुरू करने के लिए आपके पास 1000 वर्ग फीट से लेकर 1500 वर्ग फीट तक की जगह होना चाहिए। इसके अलावा फूलों को ताजा बनाए रखने के लिए एक फ्रिज की भी जरूरत होगी। इसके अलावा फूलों की पैकिंग, डिलीवरी के लोगों की जरूरत भी पड़ सकती है। किसानों से फूल खरीदने के लिए भी लोगों की जरूरत पड़ सकती है। इस कारोबार में अलग-अलग अवसरों पर अलग अलग तरह के फूलों की मांग होती है। ऐसे में आपको फूलों की वैरायटी रखना होगा। वहीं फूलों को काटने, बांधने और गुलदस्ता आदि बनाने के लिए भी कुछ सामानों की जरूरत पड़ सकती है।
जानिए कैसे बेचेंगे फूल
आमतौर पर हर घर में सुबह पूजा के लिए फूलों की जरूरत होती है। इसके अलावा भी लोगों को फूलों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप घरों से संपर्क करके उन्हें ताजे फूल सप्लाई कर सकते हैं। ताजे फूल अगर घरों तक पहुंचा दिए जाएं तो यह भी काफी बड़ा कारोबार हो जाता है। इसके अलावा घर घर फूल पहुंचाने से आपको इन्हीं में से ग्राहक भी मिलना शुरू हो जाएंगे। यह आपको बड़ा आर्डर भी दे सकते हैं। वहीं फूलों की बिक्री के प्रचार के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों का सहारा भी लिया जा सकता है। सोशल मीडिया में प्रचार करके ऑर्डर हासिल करना आजकल काफी आसान होता जा रहा है। इसके लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक की मदद ली जा सकती है।
जानिए फूलों के कारोबार से कितनी है कमाई
फूलों के दाम अलग अलग होते हैं। गुलाब और गेंदा के फूल की कीमत अलग अलग रहती है। ऐसे में अगर फूलों का कारोबार शुरू करने के लिए 50,000 रुपये का शुरुआती निवेश किया जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। फूलों के किसानों से जिस भाव में फूल खरीदे जाते हैं, आमतौर पर उससे दोगुने रेट पर इन्हें बाजार में बेचा जाता है। अगर कोई फूल 5 रुपये का खरीदा है, तो उसे बाजार में 10 से 12 रुपये में आसानी से बेचा जा सकता है। अगर खास दिन हो तो इसका रेट और भी ज्यादा हो सकता है। ऐसे में सिर्फ 50,000 रुपये से ही रोज हजारों रुपये की कमाई शुरू की जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications