नई दिल्ली। सरकार हर तीन महीने पर पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें की समीक्षा करती है। इस बार यह समीक्षा 31 दिसंबर 2020 को होगी। इसके बाद पता चलेगा कि 1 जनवरी 2021 को क्या रहेंगी ब्याज दरें। जिस तरह के हालात हैं, उसमें जानकारों का मानना है कि पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें कम हो सकती हैं। बैंक वैसे भी काफी ज्यादा अपनी एफडी की ब्याज दरें घटा चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी पैसे जमा कर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो आपके पास 31 दिसंबर के पहले तक मौका है। आइये जानते हैं कि इस समय पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें क्या चल रही हैं।
ये हैं पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में 4 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस आरडी में 5.8 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस एमआईएस में 6.6 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस की 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट में 5.5 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस की 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट में 5.5 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस की 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट में 5.5 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट में 6.7 फीसदी
जानें पोस्ट ऑफिस की बाकी जमा योजनाओं की ब्याज दरें
-किसान विकास पत्र में 6.9 फीसदी
-पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) में 7.1 फीसदी
-सुकन्या समृद्धि योजना में 7.6 फीसदी
-राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट यानी एनएससी में 6.8 फीसदी
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में 7.4 फीसदी
जान लीजिए किन योजनाओं की बदलती हैं ब्याज दरें
ब्याज दरें 1 जुलाई 2020 से लागू हैं। पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की प्रत्येक 3 महीने पमें समीक्षा होती है। बाद में इसके हिसाब से बदलाव किया जा सकता है। ब्याज दरों के बारे में अगली घोषणा 1 जनवरी 2021 को होगी। इस दिन से ब्याज यही रह सकती हैं, या यह कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।
नोट : पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान पत्र (केवीपी) में निवेश करेंगे, तो उस समय मिलने वाली ब्याज दर पूरी योजना अवधि में मिलती रहेगी। इसमें बाद में ब्याज घटने पर नुकसान नहीं होता है।
नोट : पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर बदलती रहती है। इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन महीने पर होती है और उसी हिसाब से लागू होती है।
हर महीने कमाई की स्कीम एमआईएस
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) के तहत आप हर माह एक निश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम में सिंगल नाम से 4.5 लाख रुपये और संयुक्त नाम से 9 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। बाद में 5 साल तक हर माह आपको तय ब्याज मिलता रहेगा। अगर इस स्कीम को विस्तार से जानना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज
जैसे बैंकों में एफडी होती है, वैसे ही पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट स्कीम होती है। इसे शार्ट में टीडी भी कहा जाता है। इस टीडी पर इस वक्त बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यह टाइम डिपाजिट 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए कराई जा सकती हैं। अगर आप 5 साल की टीडी कराते हैं तो आप इनकम टैक्स की छूट भी ले सकते हैं। अगर इस स्कीम की पूरी जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पीपीएफ का पूरा फायदा ऐसे लें
देश की सबसे अच्छी बचत योजना में पीपीएफ एक है। यह अच्छा ब्याज दिलाने के अलावा इनकम टैक्स भी बचाती है। वहीं पीपीएफ में जमा पैसे पर मिला पूरा ब्याज भी आयकर मुक्त होता है। इसके अलावा भी पीपीएफ के कई सारे फायदे हैं। इस स्कीम का अगर पूरी तरह से फायदा उठाया जाए तो 18 लाख रुपये का ब्याज कमाया जा सकता है। अगर पीपीएफ के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications