How can a child be a millionaire : अपनी वित्तीय स्थिति चाहे कैसी भी हो, लेकिन सभी मां बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा अमीर हो जाए। अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल आता है, तो उसका पूरा उत्तर यहां पर मिल सकता है। यहां पर यह बताने की कोशिश की जा रही है कि बच्चा कितने निवेश से और कितने समय में करोड़पति बन सकता है।
आइये जानते हैं कि यह कैसे हो सकता है
बच्चे को अगर करोड़पति बनाना है तो यह एक अच्छा वित्तीय लक्ष्य है। ऐसा इसलिए है कि अगर कोई बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करेगा तो वह काफी लम्बे समय के लिए होगा। यहां पर मान कर चला जा रहा है कि बच्चे के जन्म लेते ही उसके नाम पर निवेश शुरू किया जा रहा है और बच्चे की उम्र 25 वर्ष होने पर वह करोड़पति हो जाए, यह मान कर चला जा रहा है। यानी बच्चे के नाम पर 25 साल के लिए निवेश किया जा रहा है।
जानिए कहां कहां पर निवेश किया जा सकता है
हर व्यक्ति शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं करता है। ऐसे में यहा पर बैंक और पोस्ट ऑफिस सहित म्यूचुअल फंड तीनों जगहों पर कितना निवेश 25 साल में 1 करोड़ रुपये हो जाएगा, यह जानने की कोशिश की जा रही है।
सबसे पहले जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में निवेश का प्लान
पोस्ट आफिस में सबसे अच्छा ब्याज पीपीएफ पर मिल रहा है। पीपीएफ पर इस वक्त 7.1 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। अगर यह ब्याज पूरे 25 साल तक मिलता रहे तो हर साल 1.50 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। पीपीएफ में साल में 1.5 लाख रुपये ही अधिकतम जमा किया जा सकता है। इसके अलावा इस पर जमा पैसे पर आयकर की छूट भी ली जा सकती है।
अब जानिए बैंक एफडी या आरडी से कैसे बनेगा बच्चा करोड़पति
बैंक में एफडी और आरडी में बहुत पैसा जमा किया जाता है। देश में पैसा बचाने के यह सबसे लोकप्रिय तरीके हैं। बैंक की एफडी का ब्याज तेजी से बदलता रहता है। ऐसे में अगर मान लिया जाए कि एफडी का ब्याज 25 साल तक 6 फीसदी मिलता रहेगा। तो ऐसे में 23 लाख रुपये एक बार में बच्चे के जन्म लेते ही जमा कर दिया जाए तो वह 25 साल की उम्र में करोड़पति हो जाएगा। लेकिन एक साथ 23 लाख रुपये जमा करना बड़ी रकम है, वहीं बैंक का ब्याज घटता बढ़ता भी रहता है। ऐसे में यह तरीका ज्यादा काम का नहीं है।
अब जानिए आरडी से कैसे बच्चा बनेगा करोड़पति
अगर बच्चे के नाम पर 23 लाख रुपये जमा करना कठिन लग रहा है, तो आरडी के माध्मय से भी बच्चे को करोड़पति बनाया जा सकता है। ऐसे में अगर मान लिया जाए कि आरडी पर 25 साल तक औसतन 5.5 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा, तो रह माह 16,000 रुपये का निवेश करना होगा। ऐसा करने पर बच्चा करोड़पति बन जाएगा। अगर यह भी कठिन लग रहा है, एक बार म्यूचुअल फंड के बारे में नजर डाली जा सकती है।
जानिए म्यूचुअल फंड कैसे बच्चे को बना सकता है करोड़पति
म्यूचुअल फंड में निवेश पर आमतौर पर ज्यादा रिटर्न पाया जा सकता है। लम्बे समय में यह रिटर्न 12 फीसदी से काफी ऊपर तक पाया जा सकता है। यहां पर अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट भी दी जाएगी जिससे रिटर्न का अंदाजा लगाया जा सके।
अगर 25 साल म्यूचुअल फंड स्कीम औसतन हर साल 12 फीसदी तक रिटर्न दे तो 6.5 लाख रुपये का निवेश 1 करोड़ रुपये बन जाएगा।
वहीं अगर म्यूचुअल फंड स्कीम 15 फीसदी तक का रिटर्न दे तो 3 लाख रुपये का निवेश 25 साल में करीब 1 करोड़ रुपये बन जाएगा।
अब जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
ये हैं 5 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली स्मॉल कैप स्कीमें।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचअल फंड का 5 साल में औसतन हर साल का रिटर्न 23.08 फीसदी
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचअल फंड का 5 साल में औसतन हर साल का रिटर्न 19.94 फीसदी
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचअल फंड का 5 साल में औसतन हर साल का रिटर्न 17.78 फीसदी
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचअल फंड का 5 साल में औसतन हर साल का रिटर्न 17.52 फीसदी
- यूनियन स्मॉल कैप म्यूचअल फंड का 5 साल में औसतन हर साल का रिटर्न 15.12 फीसदी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications