नयी दिल्ली। मार्च किसी भी वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है। मार्च में ही बहुत सारी कुछ महत्वपूर्ण वित्तीय समय सीमाएँ होती हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही एक समय सीमा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आईटीआर दाखिल करने की है। यह उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें अभी तक अपना आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना है। सिर्फ टैक्स-संबंधी समय सीमा ही नहीं है जो मार्च में आती है, बल्कि इस महीने में टैक्स बचत की कवायद को पूरा करने और एडवांस टैक्स के भुगतान करने की अंतिम तिथि भी शामिल होती है। आयकर विभाग ने एक ट्वीट के जरिये टैक्स से संबंधित महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी भी दी है, जो करदाताओं को मार्च के लिए पता होना चाहिए।
देर से आईटीआर भरने का तरीका
31 मार्च 2020 वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि है। यदि इस तारीख तक रिटर्न दाखिल नहीं किया जाता है, तो कोई व्यक्ति आयकर विभाग द्वारा बिना पूछताछ किये अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर सकेगा। इसके अलावा देरी से आईटीआर दाखिल करते समय आपको देर से टैक्स भरने का चार्ज भी देना होगा। करदाता पर 10,000 रुपये की लेट फाइलिंग फीस लगाई जाएगी। हालांकि अगर आपकी वित्तीय वर्ष में आय 5 लाख रुपये से अधिक न हो तो लेट फीस 1000 रुपये ही लगेगी।
संशोधित आईटीआर
यदि वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अपना टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय, आपने कोई गलती की या हाल ही में कोई गलती आपके सामने आयी है तो आपके लिए इसे सुधारना जरूरी है। इसके लिए संशोधित रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 31 मार्च 2020 है। यदि आप इस तारीख से चूक जाते हैं, तो आप संशोधित रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। एक और बात जो आपको याद रखनी चाहिए, वो यह कि यदि देर से भरा जाने वाला आईटीआर 31 मार्च 2020 को ही दाखिल किया जाये तो आपको कोई गलती होने पर संशोधित रिटर्न फाइल करने का अवसर नहीं मिलेगा।
एडवांस टैक्स का भुगतान
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए चौथी और अंतिम एडवांस टैक्स किश्त का भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2020 है। यह तिथि उन लोगों के लिए भी लागू होती है जो अनुमानित टैक्सेशन योजना के तहत धारा 44 एडी और 44 एडीए के तहत कवर होते हैं। यदि इस तिथि के बाद अग्रिम कर भुगतान किया जाता है, तो फिर ब्याज लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें - विवाद से विश्वास : नोटबंदी के दौरान गड़बड़ करने वालों को सरकार दे रही अंतिम मौका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications